भागलपुर। डेंगू के बढ़ते मामले को लेकर सोमवार को जिले के आला अधिकारियों के साथ वार्ता के बाद स्वास्थ्य विभाग के अधिकारी डेंगू के जांच व इलाज की व्यवस्था को प्रखंड स्तर तक पहुंचाने के प्रयास में जुट गए हैं।
Total Downloads: 87
सिविल सर्जन डॉ. उमेश शर्मा ने कहा कि अनुमंडल अस्पताल कहलगांव और नवगछिया में पांच–पांच बेड का डेंगू वार्ड मंगलवार की शाम तक शुरू कर दिया जायेगा। डेंगू जांच के लिए एनएस1एजी किट उपलब्ध करा दिया गया है।
सीएस ने बताया कि जिले के रेफरल अस्पताल सुल्तानगंज, नाथनगर और पीरपैंती के साथ–साथ सभी 11 सीएचसी और पीएचसी, आठों शहरी पीएचसी पर डेंगू जांच के लिए किट उपलब्ध कराया जाएगा। सदर अस्पताल में कंट्रोल रूम सक्रिय कर दिया गया है, जिसका नंबर 18003456606 है।

