थाना क्षेत्र के चंपानगर के तांती बाजार स्थित गढ़ैया टोला निवासी अभय कुमार लाल के घर में चोरी करने घुसा चोर भागने के क्रम में छत से कूद गया। जिससे उसके नाक व मुंह में चोट आई है। घटना रविवार की सुबह 4 बजे के करीब की है। घरवालों द्वारा चोर-चोर का हल्ला सुन भीड़ जुट गई। लोगों ने चोर को पकड़ जमकर पिटाई कर दी।

घटना की सूचना पर मौके पर पहुंची पुलिस ने भीड़ के कब्जे से चोर को छुड़ाकर हिरासत में लिया। पकड़ाए चोर की पहचान मसकन्द बरारी निवासी सन्नी कुमार (22 )के रूप में हुई। उसके पास से चोरी के दो रोल गोल्ड की चेन व एक रोल गोल्ड का मंगलसूत्र बरामद हुआ है। पुलिस ने जख्मी चोर का इलाज कराकर उसे गिरफ्तार कर लिया है।

मामले में घर मालिक अभय कुमार लाल के लिखित शिकायत पर चोर के खिलाफ मामला दर्ज किया गया है। नाथनगर इंस्पेक्टर मो जनिफुद्दीन ने बताया कि पकड़ाए चोर को गिरफ्तार कर लिया है, उसे सोमवार को न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया जाएगा। सन्नी पूर्व में भी दो बार चोरी के आरोप में जेल काट चुका है।

📲 Naugachia News WhatsApp Group Join करें
Join Now →

By न्यूज़ डेस्क

न्यूज़ को शेयर करे और कमेंट कर अपनी राय दे.....

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *