पटल बाबू रोड के एक मॉल के पास शनिवार को चुराई गई बाइक के साथ कोतवाली पुलिस ने दो नाबालिग छात्रों को पकड़ा है। दोनों अलीगंज गंगटी मोहल्ले के रहने वाले हैं। एक आठवीं में पढ़ता है तो दूसरा नौंवी में। दोनों ने मिलकर उक्त मॉल के बाहर से जगदीशपुर निवासी मुकेश रजक की बाइक चुराई थी। मुकेश ने कोतवाली में अज्ञात चोरों के खिलाफ केस दर्ज कराया था। रविवार सुबह में अलीगंज के लोगों ने पुलिस को सूचना दी कि एक लावारिस बाइक काली मंदिर के पास पड़ी है। लोगों को शक हुआ तो बाइक में जंजीर लगा दिया।

कुछ देर बाद एक लड़का आया और बाइक को अपना बताने लगा। तब स्थानीय लोगों ने उससे बाइक का कागज मांगा तो वह नहीं दे पाया। कुछ देर बाद एक दूसरा लड़का आया और वह भी बाइक को अपना बताने लगा। लोगों को लगा कि एक बाइक के दो-दो दावेदार आए है, मामला कुछ गड़बड़ है। इसके बाद स्थानीय लोगों ने दोनों लड़के को पकड़ लिया और पुलिस को सूचना दी।

बबरगंज और कोतवाली पुलिस ने मौके पर पहुंची और दोनों से पूछताछ किया तो पूरे मामले का खुलासा हो गया। छात्रों ने बताया कि पुलिस की चेकिंग के कारण बाइक को अलीगंज काली मंदिर के पास लगा कर घर चले गए थे। जांच में पता चला कि पकड़ाए दोनों छात्र आपस में दोस्त हैं। दोनों ने चोरी में अपनी संलिप्तता स्वीकार की है।

छात्रों ने बताया कि उनके साथ आठ लड़के हैं, जो शहर के अलग-अलग इलाकों से बाइक चोरी करते हैं। चुराई गई बाइक को कैसे खपाते हैं, इसका दोनों छात्र खुलासा नहीं कर कर रहे हैं। पुलिस ने दोनों से पूछताछ के आधार पर कई स्थानों पर छापेमारी की। छात्रों ने बताया कि ये लोग मास्टर चाबी से किसी भी बाइक के लॉक को आसानी से खोल देते हैं।

📲 Naugachia News WhatsApp Group Join करें
Join Now →

By न्यूज़ डेस्क

न्यूज़ को शेयर करे और कमेंट कर अपनी राय दे.....

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *