भागलपुर में अलग-अलग सामानों की अलग मंडियां हैं। इनमें से एक साइकिल पट्टी में शुक्रवार शाम बम फटने से एक व्यक्ति बुरी तरह घायल हो गया। आम दिनों की तरह बाजार की गहमागहमी के बीच तेज धमाके से अफरातफरी मच गई।
Total Downloads: 72
दुकान के अंदर से लोग सड़क की ओर भागे और सड़क पर आवाज से चौंके लोग इधर-उधर भागे। दो-तीन मिनट बाद धुआं थमा तो एक व्यक्ति बुरी तरह घायल नजर आया। पुलिस के पहुंचने से पहले लोग उसे संभालने में लग गए।

स्थानीय लोगों ने घायल को अस्पताल में भर्ती करवाया। घायल की पहचान संदोखर थाना क्षेत्र के सोहायल गांव निवासी शिव पासवान के पुत्र अवधेश पास के रूप में की गई है। दरअसल, लहेरी टोला के पास अवधेश पासवान अपने रिक्शे पर तिलकुट का पैकेट लोड कर रहा था। तभी अचानक विस्फोट हो हुआ और रिक्शा चालक गंभीर रूप से घायल हो गया। उसके सिर और पैर में गहरे जख्म हैं।

इधर, घटना की सूचना मिलते ही पुलिस सदर अस्पताल पहुंच गई। ASP पूरन कुमार झा ने बताया कि बम वहां कैसे आया और अचानक फट गया, इस बात जांच की जा रही है। फिलहाल बाजार में स्थिति सामान्य है। घायल रिक्शा चालक और आसपास के लोगों से पूछताछ की जा रही है। आसपास के CCTV फुटेज को भी खंगाला रहा है।

