सर मैं बालिग हूं। अपने ही मोहल्ले के लड़के से प्यार करती हूं। उससे शादी करना चाहती हूं। घर वाले नहीं चाहते कि मेरी शादी उससे हो। मेरी मदद कीजिये। सोमवार को शादी के जोड़े में बबरगंज थाना पहुंच युवती ने पुलिस के सामने ऐसी बातें कही तो पुलिस भी आश्चर्य में पड़ गयी।

पुलिस ने कहा जो भी करना हो थाना परिसर से बाहर जाकर करें। थोड़ी ही देर बाद प्रेमी अनिल ने थाना के गेट पर ही युवती नीतू की मांग में सिंदूर भर दिया।

परिवार वाले नहीं चाह रहे कि शादी हो

युवती ने पुलिस को बताया कि मोहल्ले के ही रहने वाले अनिल से वह लंबे समय से प्यार करती है। लड़का पक्ष के लोग तो शादी के पक्ष में हैं पर उसके परिवार वाले शादी नहीं कराना चाह रहे। सोमवार को जब दोनों थाना पहुंचे तो पुलिस ने दोनों के परिवार वालों को बुलाने को कहा। लड़की पक्ष से तो कोई नहीं आया पर लड़का पक्ष से लोग पहुंचे और उनके सामने ही प्रेमी ने अपनी प्रेमिका की मांग में सिंदूर भर उसे अपनी अर्धांगिनी बना लिया।

📲 Naugachia News WhatsApp Group Join करें
Join Now →

By न्यूज़ डेस्क

न्यूज़ को शेयर करे और कमेंट कर अपनी राय दे.....

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *