भागलपुर के एमपी द्विवेदी रोड स्थित आत्माराम मेडिकल स्टोर्स पर बुधवार को दवा लेने आए एक व्यक्ति की मौत हो गई। जांच में वह कोरोना पॉजिटिव निकला है। इस बात की पुष्टि सिविल सर्जन डॉ. विजय कुमार सिंह ने की।


नवगछिया न्यूज़ WhatsApp Group

मौत के बाद दवा दुकानदार दुकान छोड़कर भाग गया। पांच घंटे तक दुकान के दवा काउंटर के पास लाश पड़ी रही। मौके पर पहुंचे डिप्टी मेयर ढाई घंटे तक सिविल सर्जन व अपर नगर आयुक्त को फोन लगाते रहे, लेकिन किसी ने भी कॉल रिसीव नहीं किया। डिप्टी मेयर राजेश वर्मा ने बताया कि अंत में उन्होंने चार हजार रुपये देकर दो मजदूर मंगवाया। पीपीई किट पहनकर मजदूर लाश को कोरोना जांच के लिए सदर अस्पताल ले गए। सिविल सर्जन डॉ. विजय कुमार सिंह ने बताया कि कोरोना जांच में अज्ञात मृतक कोरोना पॉजिटिव पाया गया है।

दुकान पर थी भीड़, सामाजिक दूरी का भी नहीं रखा जा रहा था ख्याल

एमपी द्विवेदी रोड स्थित आत्माराम मेडिकल स्टोर्स पर सुबह 11 बजे 50 वर्षीय एक व्यक्ति आया था। प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक, दुकान पर दवा खरीदारों की बहुत भीड़ थी। सामाजिक दूरी का भी ख्याल नहीं रखा जा रहा था। वह व्यक्ति अस्थमा से पीड़ित था, इसलिए उसकी सांसें लगातार फूल रही थीं। वह बार-बार दुकानदार से इन्हेलर मांग रहा था। 11:30 बजे अचानक उस शख्स की सांसें तेज हो गयी थीं। जब तक लोग कुछ समझ पाते थे, तब तक वह नीचे गिर पड़ा। कुछ देर तक तड़पने के बाद उसकी मौत हो गयी। मौत के बाद दवा दुकानदार अपनी जिम्मेदारी को निभाने के बजाय वहां से भाग गया। बाहर खड़े लोग भी कोरोना के डर से लाश के पास जाने से कतरा रहे थे।

एंबुलेंस चालक लाश उठाए बगैर ही चला गया

भागलपुर केमिस्ट ड्रगिस्ट एसोसिएशन के महामंत्री प्रशांत लाल ठाकुर ने कहा कि उन्होंने कोतवाली पुलिस, महापौर व डीएम कार्यालय को फोन कर पूरी सूचना दी। दोपहर 12:15 बजे तातारपुर पुलिस पहुंची और कुछ देर बाद एंबुलेंस भी। चालक कोरोना के डर से लाश उठाये बगैर एंबुलेंस लेकर चला गया तो तातारपुर पुलिस भी अपना कर्तव्य अदा किये बगैर ही चली गयी। दोपहर दो बजे डिप्टी मेयर पहुंचे वहीं सिटी एसके सरोज पुलिस दल के साथ पहुंचे। उसके बाद लाश को कोरोना जांच के लिए सदर अस्पताल पहुंचाया। जहां बुधवार की देर शाम में आयी कोरोना जांच रिपोर्ट में मृतक कोरोना पॉजिटिव निकला। ऐसे में दवा की दुकान पर दवा खरीदने के लिए जितने लोग भी आये होंगे, उनमें कोरोना संक्रमण की आशंका है।

By न्यूज़ डेस्क

न्यूज़ को शेयर करे और कमेंट कर अपनी राय दे.....

Dinamobet
Dinamobet
Dinamobet
Dinamobet
Dinamobet
Dinamobet
Kulisbet
Kulisbet
Dinamobet
Dinamobet
Kulisbet
Kulisbet
Kulisbet giriş
Kulisbet güncel giriş
kralbet
Dinamobet
Dinamobet
Madridbet
Dinamobet
Dinamobet
Kulisbet
Matbet
Matbet