भागलपुर-दानापुर इंटरसिटी और जनसेवा एक्सप्रेस सहित पांच ट्रेनों की सेवा दो फरवरी से शुरू हो जाएगी। हालांकि अभी इन ट्रेनों का परिचालन अन्य ट्रेनों की तरह स्पेशल ट्रेन के रूप में ही होगा। इससे सफर करने के लिए सभी श्रेणियों में आरक्षण कराना आवश्यक होगा। इन ट्रेनों में मालदा-पटना इंटरसिटी, हावड़ा-गया एक्सप्रेस व भागलपुर-एलटीटी एक्सप्रेस भी शामिल हैं।


नवगछिया न्यूज़ WhatsApp Group

यह जानकारी सीनियर डीसीएम पवन कुमार ने शुक्रवार को दी है। पिछले साल 23 मार्च से इन ट्रेनों का परिचालन बंद था। इन ट्रेनों के बंद होने से यात्रियों को काफी दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा था। जिन ट्रेनों की सेवा शुरू करने की घोषणा की गई है, उसके लिए भागलपुर रेलखंड के यात्री पिछले तीन महीने से इंतजार कर रहे थे। रेलवे अधिकारियों से लगातार मांग भी हो रही थी। 03415 मालदा-पटना-मालदा एक्सप्रेस की सेवा तीन फरवरी से शुरू होगी।

यह ट्रेन मालदा से बुधवार, शुक्रवार और रविवार को चलेगी। पटना से चार फरवरी से गुरुवार, शनिवार और सोमवार को चलेगी। 03023 हावड़ा-गया-हावड़ा एक्सप्रेस ट्रेन दो फरवरी से प्रतिदिन चलेगी। गया से यह ट्रेन तीन फरवरी से चलेगी। 02335 भागलपुर-एलटीटी एक्सप्रेस दो फरवरी से मंगलवार, शुक्रवार और रविवार को चलेगी। एलटीटी से यह ट्रेन चार फरवरी से गुरुवार, रविवार और मंगलवार को चलेगी। 03419 जनसेवा एक्सप्रेस दो फरवरी से प्रतिदिन चलेगी। वहीं 03401 भागलपुर-दानापुर इंटरसिटी एक्सप्रेस दो फरवरी से प्रतिदिन चलेगी। इन ट्रेनों के बंद रहने से न सिर्फ लंबी दूरी के यात्रियों को परेशानी हो रही थी, बल्कि बीच के स्टेशनों के लिए यात्रा कर रहे यात्रियों को भी समस्या हो रही थी।

By न्यूज़ डेस्क

न्यूज़ को शेयर करे और कमेंट कर अपनी राय दे.....

Dinamobet
Dinamobet
Dinamobet
Dinamobet
Dinamobet
Dinamobet
Kulisbet
Kulisbet
Dinamobet
Dinamobet
Kulisbet
Kulisbet
Kulisbet giriş
Kulisbet güncel giriş
kralbet
Dinamobet
Dinamobet
Madridbet
Dinamobet
Dinamobet
Kulisbet
Matbet
Matbet