भागलपुर, दानापुर-भागलपुर इंटरसिटी का एक अप्रैल से दानापुर से लेकर किउल तक स्टेशनों पर आगमन और प्रस्थान का समय बदल जाएगा। पूर्व मध्य रेलवे के सीपीआरओ वीरेन्द्र कुमार ने कहा है कि टाइम टेबल में तकनीकी कारणों से संशोधन किया गया है।

एक अप्रैल से दानापुर-भागलपुर इंटरसिटी एक्सप्रेस दानापुर से शाम 4.05 बजे के बजाय 4.30 बजे खुलकर 4.50 में पटना पहुंचेगी। पटना से 4.55 बजे रवाना होगी और 5.03 बजे राजेन्द्रनगर टर्मिनल पहुंचेगी। यहां से 5.05 बजे रवाना होगी और 5.13 बजे पटना साहिब पहुंचेगी। यहां से 5.15 बजे रवाना होगी और 5.26 बजे फतुहा पहुंचेगी। यहां से 5.28 बजे रवाना होगी और 5.49 बजे बख्तियारपुर पहुंचेगी। यहां से 5.51 बजे रवाना होगी और 5.04 बजे बाढ़ पहुंचकर 6.06 बजे रवाना होगी।

मोकामा 6.27 पहुंचेगी और 6.29 बजे रवाना होगी। हाथीदह 6.36 पहुंचेगी और 6.38 बजे रवाना होगी। 6..48 बजे बड़हिया पहुंचेगी और 6.50 बजे रवाना होगी। 7.13 बजे लखीसराय पहुंचेगी और 7.15 बजे रवाना होगी। 7.36 बजे यह ट्रेन किउल स्टेशन पहुंचेगी तथा यहां से 7.38 बजे भागलपुर के लिए रवाना होगी। दरअसल भागलपुर-किउल के बीच विद्युतीकरण से पहले किउल में ईंजन बदलने के लिए इस ट्रेन का किउल में 50 मिनट स्टॉपेज दिया गया था। अब इलेक्ट्रिक ईंजन पर यह ट्रेन सीधे भागलपुर तक आती है।

📲 Naugachia News WhatsApp Group Join करें
Join Now →

By न्यूज़ डेस्क

न्यूज़ को शेयर करे और कमेंट कर अपनी राय दे.....

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *