भागलपुर : शहर में विगत एक माह में चोरी की घटनाओं में हुई वृद्धि को एसएसपी ने गंभीरता से लेते हुए थानेदारों को ऐसे वारदातों को रोकने के लिए सख्त निर्देश दिए हैं. इसके अलावा एसएसपी ने ऐसी घटनाओं पर लगाम लगाने के लिए शहर के गली मोहल्लों में रात्रि गश्ती के लिए जीप के साथ-साथ बाइक का भी इस्तेमाल करने को कहा है.


नवगछिया न्यूज़ WhatsApp Group

शहर में बढ़ती चोरी की घटनाओं को लेकर एसएसपी गंभीर, दिए निर्देश
रात के वक्त गली मोहल्ले में घूमने वालों का कराया जाएगा सत्यापन

इसके अलावा विगत कुछ वर्षों में चोरी के मामलों में जेल की हवा खा चुके अपराधियों की भी सूची बनाने का निर्देश दिया गया है. एसएसपी आशीष भारती ने इस बात की सूचना देते हुए बताया कि रात्रि गश्ती के दौरान जहां थानों की जीप क्षेत्र के प्रमुख सड़कों पर गश्त लगाएगी, वहीं हर थाना की एक टीम देर रात बाइक से गली और मोहल्लों में गश्त लगाएगी.

रात के दौरान किसी भी व्यक्ति को व्यर्थ सड़क पर घूमते देखे जाने पर पुलिस उक्त व्यक्ति का सत्यापन कराने और पूछताछ करने का भी निर्देश दिया है. इसके अलावा शहर के अलग अलग हिस्सों में देर रात भी बाइक और वाहन चेकिंग करने का भी निर्देश दिया है. चोरी की घटनाओं पर लगाम लगाने के लिए शहर में सक्रिय गैंग समेत आसपास के जिलों के भी सक्रिय गिरोहों की गतिविधियों पर नजर रखी जा रही है.

विगत एक माह में शहर में घटित चोरी की वारदातें

16 मई. लघु सिंचाई विभाग में कैशियर पद से रिटायर हुए मधुसूदनपुर थाना क्षेत्र की रामपुर खुर्द पंचायत के पुरानीसराय निवासी कलानंद प्रसाद के घर चोरों ने लोहे की खिड़की उखाड़कर लाखों के जेवरात उड़ा लिया था.

16 मई. जोगसर थाना क्षेत्र के उमा चरण बोस लेन के सुनील कुमार के फ्लैट में सुबह 10 बजे लाखों की चोरी हुई थी. सुनील आदमपुर चौक पर किराना की दुकान चलाते हैं. थाने में चोरी का मामला दर्ज कराया गया था. मामले में अभी तक कोई कार्रवाई नहीं हुई.

24 मई. तिलकामांझी थाना क्षेत्र के हवाई अड्डा के नजदीक प्रियदर्शिनी नगर कॉलोनी में गोपाल कृष्ण कुमार के घर सुबह चार बजे अज्ञात चोरों ने घर के पिछले भाग की खिड़की से घर में प्रवेश कर लाखों के जेवरात चोरी कर लिए थे. इस मामले में भी पुलिस किसी को गिरफ्तार नहीं कर सकी.

24 मई. तिलकामांझी थाना क्षेत्र के प्रियदर्शिनी नगर में ही देर रात आशा देवी के घर घुसे चोरों ने हजारों का सामान उड़ा लिया था. घटना उसी रात घटी जब गोपाल कृष्ण कुमार के घर में चोरी हुई थी. हालांकि मामला थाना के संज्ञान में नहीं आया था.

25 मई. तातारपुर थाना क्षेत्र सखीचंद घाट निवासी दीपक अग्रवाल के घर के छत से चोरों ने प्रवेश कर लाखों के जेवरात व कीमती सामान चुरा लिए. मामले में अभी तक कोई भी नहीं पकड़ा गया है.

6 जून. जीरोमाइल थाना क्षेत्र के ज्योति विहार कॉलोनी निवासी पूर्व जिला परिषद सदस्य सुजाता कुमारी के घर से चोरों ने तीन लाख रुपये की नगद और जेवरात चुरा लिए थे. उसी रात घर में रहने वाले किराएदार के घर से भी चोरों ने सामान उड़ाए थे.

7 जून. जीरोमाइल थाना क्षेत्र के गोपालपुर स्थित किराना दुकान में घुसे चोर को लोगों ने पकड़ पीट दिया था. जिसके बाद पुलिस कस्टडी में मायागंज अस्पताल में चल रहे इलाज के क्रम में बरहपुर निवासी चोर मो मोहताब की मौत हो गयी थी.

8 जून. जीरोमाइल थाना क्षेत्र के ज्योति विहार कॉलोनी निवासी शिक्षक सरुण कुमार के घर से नगद समेत लाखों के जेवर चुरा लिया गया था. घटना के वक्त परिवार के लोग घर पर ही सोए हुए थे. मामला दर्ज होने के बाद अभी तक मामले में पुलिस के हाथ कोई सफलता नहीं मिली है.
8 जून. मोजाहिदपुर थाना क्षेत्र के क्लबगंज इलाके में किराए के घर में रहने वाली पीएचईडी कर्मी नीलम चौधरी के घर भी लाखों की चोरी हो गयी. घटना के दिन नीलम चौधरी पूरे परिवार के साथ बासुकीनाथ मंदिर पूजा अर्चना के लिए गयी हुई थी.

11 मई. तिलकामांझी तुलसीनगर कॉलीनी स्थित जमशेदपुर के सीजेएम के घर लाखों की कीमती सामान चोरी. घर में रहने वाली मां जमशेदपुर में रहने वाली सीजेएम बेटे के पास इलाज करवाने गयी थी. घटना 9-10 जून के रात की है, जबकि मामला 11 को दर्ज किया गया.

By न्यूज़ डेस्क

न्यूज़ को शेयर करे और कमेंट कर अपनी राय दे.....

Dinamobet
Dinamobet
Dinamobet
Dinamobet
Dinamobet
Dinamobet
Kulisbet
Kulisbet
Dinamobet
Dinamobet
Kulisbet
Kulisbet
Kulisbet giriş
Kulisbet güncel giriş
kralbet
Dinamobet
Dinamobet
Madridbet
Dinamobet
Dinamobet
Kulisbet
Matbet
Matbet