विक्रमशिला पुल पर मरम्मत कार्य के दौरान की गई बेरिकेडिंग को शुक्रवार को हटा लिया गया। अब पुल पर दोनों तरफ से वाहन चलने लगे। इससे यातायात व्यवस्था सामान्य हो गया। लंबे समय बाद लोगों को जाम से राहत मिली।शुक्रवार सुबह तड़के पांच बजे ही शहर में फंसे भारी वाहनों को निकाल लिया गया।

इसके बाद सबौर की तरफ फंसे वाहनों को निकाला गया। हालांकि सुबह 10 बजे के बाद सबौर की तरफ से आने वाले वाहनों को रोक दिया गया। इसके बाद नवगछिया से आने वाले वाहनों को भी रोक दिया गया। 10 बजे के आसपास बैरिकेडिंग हटाने की प्रक्रिया शुरू हुई,

जो शाम छह बजे पूरी हो गई। ईद को लेकर पुल पर भारी ट्रैफिक की आंशका से वरीय पदाधिकारियों के निर्देश पर भारी वाहनों को 11 बजे रात तक के लिये दोनों तरफ से रोक दिया गया था। भारी वाहन चालकों को पुलिस जवान माइकिंग कर इसकी जानकारी दे रहे थे।

📲 Naugachia News WhatsApp Group Join करें
Join Now →

By Rishav Mishra Krishna

न्यूज़ को शेयर करे और कमेंट कर अपनी राय दे....

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *