भागलपुर जिले में गंगा स्नान करने के दौरान इंटर के एक छात्र गंगा नदी में डूब गया। जिसकी खोजबीन जारी है। वही छात्र की पहचान भागलपुर जिले के सबौर प्रखंड के चंदेरी गांव के निवासी संजीव कुमार पंडित का पुत्र 18 वर्षीय इंटर का छात्र स्वतंत्र कुमार के रूप में हुई है। छात्र अपने कुछ दोस्तों के साथ सबौर के बाबूपुर गंगा घाट पर स्नान करने गया था और इसी दौरान गंगा में गहरे पानी मे जाने से तेज धार में वह डूब गया। वही इसकी सूचना मिलते ही उनके परिवार वाले बाबूपुर घाट पहुंचे और एसडीआरएफ की टीम को सूचना दी।
Total Downloads: 313
वही एसडीआरएफ टीम और ग्रामीण गोताखोर उन्हें ढूंढने का प्रयास कर रहे हैं ।वही छात्र स्वतंत्र 2023 मे इंटर की परीक्षा देने वाला था।वह अपने कुछ दोस्तों के साथ स्नान करने सबौर के बाबूपुर गंगा घाट पहुंचा था।और छात्र स्वतंत्र के चाचा नीरज कुमार ने बताया कि एसडीआरएफ की टीम और ग्रामीण गोताखोर लगे हुए हैं उम्मीद है जल्द स्वतंत्र को ढूंढ लिया जाएगा वहीं उनके पिता संजीव कुमार पंडित ने बताया कि हमें पता भी नहीं था कि स्वतंत्र गंगा स्नान करने के लिए गंगा नदी गया है और घटना के बाद मैं दुकान पर था तभी मुझे किसी ने मोबाइल से कॉल करके यह सूचना दी ।
घटना के बाद परिवार वालों के बीच कोहराम मचा हुआ है।वही प्रत्यक्षदर्शी पीयूष ने बताया हमलोगों ने स्वतंत्र को डूबते देखा और शोर मचाना शुरू किया जब तक हम लोग कुछ कर पाते तब तक वह गंगा नदी के तेज धार में डूब गया।वही घटना मंगलवार की बताई जा रही है और युवक की गंगा नदी में एसडीआरएफ की टीम लगातार खोजबीन में जुटी हुई है।

