भागलपुर के सदर एसडीओ धनंजय कुमार ने छात्रा के शिकायत पर बड़ी कार्रवाई करते हुए सदर हॉस्पिटल के लिपिक और चपरासी को पैसा लेते रंगे हाथ गिरफ्तार किया। दोनों लोग छात्रों से स्वास्थ्य प्रमाण पत्र बनाने के नाम पर पैसा ले रहे थे। वहीं, घुस लेते पकड़ने के बाद एसडीओ ने दोनों को तिलकामांझी थाना पुलिस को सौंप दिया। वहीं गिरफ्तार आरोपी के पास से एसडीएम धनंजय कुमार ने 15 हजार दौ सौ रूपया बरामद किया।
Total Downloads: 91
बताया जा रहा है कि सदर हॉस्पिटल में स्वास्थ्य प्रमाण पत्र बनवाने के नाम पर छात्रों से लगतार पैसे लेकर प्रमाण पत्र जारी करता था और जो पैसा नही देता था उसको टालमटोल करता था जिससे परेशान होकर छात्रा ने सदर एसडीओ धनन्जय कुमार को शिकायत की और एसडीओ ने तुरंत एक्शन लेते हुए मौके पर पहुंचकर एसडीओ ने आम पब्लिक बनकर देखा कि खुलेआम रिश्वतखोरी का धंधा चल रहा था। जिसको लेकर एसडीओ धनंजय कुमार ने रंगे हाथ सिविल सर्जन कार्यालय के स्टोनो रवि शंकर और चपरासी राजेंद्र को रिश्वत लेते गिरफ्तार कर लिया और तिलकामांझी थाना पुलिस को सौंप दिया ,वही गिरफ्तार के बाद तिलकामांझी थाना पुलिस अग्रिम करवाई में जुट गई है ।
छात्रा से एक हजार का लिया जा रहा था रिश्वत
एएनएम की बहाली को लेकर स्वास्थ्य प्रमाण पत्र के लिए सैकड़ो छात्रा सदर अस्पताल का चक्कर लगा रही थी और स्वास्थ्य प्रामान पत्र बनाने के एब्ज में हजार रुपए का नजराना दिया जा रहा था ,जिसकी शिकायत डीडीसी और एसडीओ को की गई जिसके बाद करवाई हुई।

