भागलपुर में बाइपास यूपी थाना क्षेत्र तेज रफ्तार वाहन की चपेट में आने से एक फाइनेंस करने की मौत हो गई। मृतक की पहचान बिहपुर थाना क्षेत्र अंतर्गत लगदी पुर गांव निवासी गणेश कुमार झा के 28 वर्षीय पुत्र राहुल कुमार झा के रूप में हुई है।
Total Downloads: 79
घटना को लेकर मृतक के परिजनों का कहना है कि राहुल फाइनेंस कंपनी में काम करता था और वह काम के सिलसिले में देर रात घर से जगदीशपुर की तरफ गया था। जहां लौटने के क्रम में एक तेज रफ्तार वाहन ने मोटरसाइकिल में टक्कर मार दी। जिससे उसकी मौत हो गई। इस घटना में राहुल के सर में गंभीर चोट लगी है।
बताया जा रहा है कि घटना के वक्त उसका हेलमेट भी चकनाचूर हो गया। इधर दुर्घटना की खबर मिलते ही बाइपास पीओपी की पुलिस मौके पर पहुंची और घायल को आनन-फानन में मायागंज अस्पताल लेकर पहुंचे। जहां ले जाने के क्रम में उसकी मौत हो गई। पुलिस ने मृतक के पास मौजूद पहचान पत्र के जरिए घटना की खबर उसके परिजनों को दिया। खबर मिलने पर परिजन मायागंज अस्पताल पहुंचे और शव का शिनाख्त किया। वहीं जवान बेटे की मौत के बाद पिता काफी सदमे में है।

