भागलपुर : पुलिस ने बुधवार को बाइक चोर गिरोह का पर्दाफाश किया है। पुलिस ने नवगछिया के बनारसी लाल सर्राफ कॉलेज के बीकॉम के दो छात्रों समेत पांच लोगों को गिरफ्तार किया है, साथ ही चोरी की दो बाइक और एक स्कूटी भी बरामद किया है।

गिरफ्तार बाइक चोर गिरोह के सदस्यों में छात्र आशीष कुमार (गोशाला रोड, नववगछिया) व मंजीत कुमार (करना, परबत्ता खगड़िया) समेत गुलशन कुमार (दुर्गा स्थान, नवगछिया), आशीष कुमार (तेतरी, नवगछिया) और मु. वाजीद (लक्ष्मीपुर, इस्माइलपुर, नवगछिया) शामिल है। यह जानकारी एसएसपी आशीष  भारती ने प्रेसवार्ता में दी।

कई जिलों में गिरोह को कर रहा ऑपरेट :

चोरी मामले का मास्टर माइंड आशीष और मंजीत है। दोनों पढ़ाई के नाम पर खंजरपुर स्थित लॉज में रह रहे थे। पुलिस की पूछताछ में आरोपितों ने कुल 17 मामलों में अपनी संलिप्तता स्वीकार की है। उन लोगों ने बताया कि उनके गिरोह के लोग पटना, खगड़िया, मधेपुरा, भागलपुर, पूर्णियां समेत अन्य जिलों से बाइक चोरी करते हैं। बरामद स्कूटी के बारे में बताया कि वह पटना के पीरबहोर इलाके से चोरी की गई थी।

डीबीसी चौक के पास पकड़ाए बाइक चोरों ने खोला राज :

एसएसपी ने बताया कि गुप्त सूचना पर बबरगंज चौकी इंचार्ज पवन कुमार सिंह को डीबीसी चौक, अलीगंज के पास चेकिंग लगाने का निर्देश दिया गया था। चेकिंग के दौरान इंचार्ज ने जगदीशपुर की ओर से आ रहे एक बाइक पर सवार आशीष और मंजीत को रुकवाया। गाड़ी का कागजात नहीं देने पर जब पुलिस ने छानबीन शुरू की तो सच्चाई सामने आया। आशीष और मंजीत के निशानदेही पर पुलिस ने चोरी की स्कूटी के साथ गुलशन कुमार और आशीष को गिरफ्तार किया।

📲 Naugachia News WhatsApp Group Join करें
Join Now →

By न्यूज़ डेस्क

न्यूज़ को शेयर करे और कमेंट कर अपनी राय दे.....

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *