भागलपुर में बुधवार की रात इशीपुर बाराहाट थाना क्षेत्र के बरमसिया गांव में एक व्यक्ति शराब के नशे मे बेहोश पड़ा मिला। जब ग्रामीणों ने देखा और उस शराबी से पूछताछ की तो खुद वह खुद को इशीपुर बाराहाट थाना का चौकीदार बताया। उसने कपड़ा भी पुलिस की वर्दी वाला पेंट और जूता पहना हुआ था। लोगों से शराबी व्यक्ति थाना पहुंचाने का गुहार लगा रहा था। उसने अपना नाम जोगिंद्र दास और घर इशीपुर बाराहाट बताया।
Total Downloads: 92
वही मामले को लेकर इशीपुर बाराहाट थानाध्यक्ष अरविंद कुमार ने बताया कि शराबी व्यक्ति को गिरफ्तार कर लिया गया है और उसे न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया गया है। बताया गिरफ्तार शराबी चौकीदार नहीं है और 14 साल पहले उसके पिता थाना में चौकीदार थे।
वही लोगो ने बताया कि इशीपुर बाराहाट थाना झारखंड सीमा से सटे होने की वजह रोज झारखंड से शराब का सेवन करके आते है और नशे में गिरते पड़ते नजर आते है।

वही शराबी का वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से हो रहा है वायरल
शराब के नशे में बहोंश पड़े खुद व्यक्ति को जब लोगो ने पूछताछ किया तो खुद को चौकीदार बताया जिसको लेकर लोगों ने पुलिस पर सवाल उठाते हुए वीडियो को तेजी से वायरल किया है ।
