पिता के कैंसर पीड़ित होने से घर की आर्थिक स्थिति खराब हुई,तो नौकरी की तैयारी करने वाला 28 वर्षीय छात्र ब्राउन शुगर का तस्कर बन गया। महीने में 8 से 10 लाख का कारोबार करने लगा।
Total Downloads: 87
लेकिन भागलपुर पुलिस ने उसको गिरफ्तार कर उसका भांडा फोड़ दिया। ये मामला है भागलपुर के ईशाकचक थाना क्षेत्र का है। यहां पुलिस छठ पूजा को लेकर रोको टोको अभियान चला रही थी। इस दौरान एक युवक को संदिग्ध स्थित में पाकर उसे कब्जे में लिया।
युवक के पास से 24ग्राम ब्राउन शुगर और 18 हजार रुपए कैश बरामद हुआ। जांच में पता चला कि युवक ब्राउन शुगर का धंधा करता हैं। युवक की पहचान राहुल कुमार सिंह(28) के रूप में हुई हैं। युवक बांका जिले के संभू गंज थाना क्षेत्र के गुलनी कुशहा का रहना वाला है। युवक भागलपुर के इशाकचक में रूम रेंट पर लेकर पढ़ाई करता था। युवक में स्नातक की परीक्षा उत्तीर्ण कर ली थी। नौकरी के लिए कंपीटीशन की तैयारी करता था।

पिता को हुआ कैंसर तो बेटा बना ब्राउन शुगर तस्कर
सीटी एएसपी शुभम आर्या ने बताया कि राहुल सिंह बाहर से ब्राउन शुगर मंगवा कर यहां स्टूडेंट्स को बेचता था। एएसपी सुभम आर्या ने बताया कि राहुल 1हजार में एक पुरिया बेचता था। उन्होंने बताया कि राहुल ने बताया है कि उसके पिता जो की एक किसान है,उनको कैंसर है। जिसके कारण उसके घर की आर्थिक स्थिति खराब हो गई थीं।
इसके बाद उसने ये धंधा शुरू कर दिया। एएसपी ने बताया कि अभी तक जो जानकारी मिली है,ये मालदा से माल मंगवाता था,हमलोग जांच कर रहे, इसमें और कौन कौन शामिल है,उनका भी पता लगा कर उनकी गिरफ्तारी की जायगी।
