भागलपुर में गुप्त सूचना के आधार पर पुलिस ने भारी मात्रा में शराब बरामद किया है। पुलिस को गुप्त सूचना मिली थी कि महगामा की तरफ से एक कार में शराब लेकर जा रहा है। इसके बाद पुलिस ने सनहौला मोड़ के समीप चेकपोस्ट पर गाड़ियों की चेकिंग शुरू की। पुलिस को देखते ही एक हुंडई कार तेजी से भागने लगी। पुलिस ने पीछा किया तो तस्कर गाड़ी को जगदीशपुर के समीप लगाकर फरार हो गया।

जगदीशपुर पुलिस के द्वारा जब जांच की गई तो गाड़ी से भारी मात्रा में शराब बरामद की गई। पुलिस की कार्रवाई को देख एक पुलिस की नंबर प्लेट लगी स्कॉर्पियो भी तेजी से भागने लगा। इस दौरान चालक बायपास टीओपी के समीप गाड़ी लेकर खाई में चला गया। यहां से भी तस्कर भागने में सफल रहा है। पुलिस को सूचना मिली तो गाड़ी की जांच की गई। गाड़ी में भारी मात्रा में विदेशी शराब बरामद किया गया।

दोनों जगहों पर मिले एक ही ब्रांड के शराब

जगदीशपुर थाना व बायपास टीओपी के द्वारा बरामद की गई शराब एक ब्रांड की है। लाने का तरीका भी दोनों का एक ही था। आशंका जताई जा रही है कि दोनों गाड़ियों में एक तस्कर की ही शराब हो सकती है। फिलहाल पुलिस गाड़ी के नंबर से मालिक का पता लगा रही है। शराब कहां से लाई जा थी और कहां इसको उतारना था, इसकी भी जांच कर रही है।

सिटी एसपी स्वर्ण प्रभात ने बताया कि हमलोग शराब को लेकर सख्ती बरते हुए हैं। रोजना छापेमारी की जाती है। सीआईटी के जवानों को भी लगाया गया है। सूचना मिलने पर हमलोग यात्री गाड़ियों को भी चेक करते हैं। सूचना पर आज कार्रवाई की गई, जिसमें यह सफलता मिली है। कई बार इससे भी नशीले पदार्थों को बरामद किया गया है।

📲 Naugachia News WhatsApp Group Join करें
Join Now →

By न्यूज़ डेस्क

न्यूज़ को शेयर करे और कमेंट कर अपनी राय दे.....

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *