भागलपुर पुलिस की साइबर सेल ने जिले के अलग-अलग इलाकों में लोगों के गुम हुए 12 मोबाइल को खोज निकाला और उन्हें बरामद कर उसके धारक को गुरुवार को सौंप दिया। एसएसपी आशीष भारती ने बताया कि थानों में दर्ज मोबाइल खोने के सनहा के आधार पर साइबर सेल को अग्रतर कार्रवाई का निर्देश दिया गया था।
Total Downloads: 379
साइबर सेल ने तत्परता दिखाते हुए 12 मोबाइल खोजा और उन्हें बरामद किया। फिर सारे लोगों को एसएसपी ऑफिस बुलाकर मोबाइल सौंप दिया गया।

जिन लोगों को खोया हुआ मोबाइल सौंपा गया, उसमें सुमित कुमार, संतोष कुमार सुमन, दीपक कर्ण, राजेश कुमार, राकेश कुमार, अमृत कुमार, दिलखुश कुमार, ललन कुमार, धीरज कुमार, आकाश कुमार, निशांत कुमार और श्रेया सिंह शामिल हैं। सभी का मोबाइल इसी साल खोया था और जिले के अलग-अलग थानों में इसका सनहा दर्ज कराया गया था।

