भागलपुर में होली पर महिला पुलिसकर्मियों में जमकर खुमारी चढ़ी। इसका एक वीडियो लगातार वायरल हो रहा है। इस पर तरह-तरह के कमेंट आ रहे हैं। वीडियो में देखा जा रहा है कि दो महिला पुलिसकर्मी वर्दी में एक भोजपुरी अश्‍लील गानों पर जमकर डांस कर रहीं हैं। खूब ठुमके लगा रहे हैं। लोगों ने इस वीडियो में जो कमेंट किए हैं उसमें से ज्‍यादा भद्दे हैं। कुछ ने तो यह भी कहा कि कम से कम वर्दी की तो लाज रखते। गाने में एक महिला पुलिस तकिया लेकर डांस कर रही हैं।

भोजपुरी के अश्लील गाने पर डांस करती महिला पुलिसकर्मी का वीडियो इन वायरल हो रहा है। एक-एक ठुमके पर खूब तालियां बजाया जा रहा है। भोजपुरी गाने पर इन महिला सिपाहियों ने ऐसा समां बांधा कि इंटरनेट मीडिया पर लोग खूब इस वीडियो को देख रहे हैं। रंगों और उमंगों के त्योहार होली में यह खूब वायरल हो रहा है। वीडियो में दो महिला पुलिसकर्मी वर्दी में इस कदर नाच रही है,जैसे कोई महिला कलाकार हो। दोनों महिला पुलिसकर्मी भागलपुर पुलिस लाइन की बताई जा रही है।

बताया जा रहा है कि शनिवार की देर रात एक पार्टी आयोजित की गई थी। इस पार्टी में ज्‍यादातर महिला पुलिसकर्मी थी। हालांकि सूचना यह भी है कि आधे दर्जन पुरुष पुलिसकर्मी भी पार्टी में मौजूद थे। सभी ने खूब डांस किया था। खूब मस्‍ती थी। खाना भी हुआ। इस बीच वहां का एक वीडियो वायरल हो गया। फ‍िर क्‍या था देखते ही देखते इंटरनेट मीडिया पर खूब शेयर होने लगा।

कोरोना काल में डांस, पार्टी और हाेली समारोह के आयोजन की खूब हो रही आलोचना

इस बीच लोग अपनी टिपण्‍णी देने में यह भी कहने से नहीं कतरा रहे हैं कि पुलिस का आदेश पुलिस वाले भी नहीं मान रहे। लोगों का कहना है कि कोरोना काम में भीड़ से दूर रहने, शारीरिक दूरी का पालन करने, मास्‍क पहनने सहित अन्‍य सावधानियों को भी पुलिसकर्मियों ने नजर अंदाज कर दिया है।

📲 Naugachia News WhatsApp Group Join करें
Join Now →

By न्यूज़ डेस्क

न्यूज़ को शेयर करे और कमेंट कर अपनी राय दे.....

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *