कैंप जेल के गेट के पास अपराधियों ने शुक्रवार रात 12 बजे पूर्णिया आलमनगर के मालवाहक मैजिक के ड्राइवर हीरा यादव को बंधक बना लिया और उसकी गाड़ी ले भागे। अपराधी ड्राइवर को बंधक बना कर अकबरनगर ले गए थे। घटना के बाद ड्राइवर ने अकबरनगर पुलिस को मामले की जानकारी दी, लेकिन पुलिस ने अपराधियों को पकड़ने के बजाय ड्राइवर को तिलकामांझी थाने भेज दिया। ड्राइवर ने तिलकामांझी थाने में अज्ञात अपराधियों के खिलाफ केस दर्ज कराया है। तिलकामांझी पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है। घटनास्थल के पास लगे सीसीटीवी कैमरे के फुटेज को खंगाला जा रहा है।

सुल्तानगंज से बीज अनलोड कर आ रही थी गाड़ी

हीरा यादव गाड़ी का मालिक भी है। उसने पुलिस को बताया कि पूर्णिया से बीज लेकर वह सुल्तानगंज गया था। बीज अनलोड कर खाली गाड़ी लेकर पूर्णिया लौट रहा था। जेल गेट के पास चार-पांच हथियारबंद अपराधियों ने उसकी गाड़ी को रोका और पिस्तौल सटा दिया। इसके बाद गाड़ी को मुड़ा कर पुन: सुल्तानगंज ले जाने को कहा। रास्ते में अकबरनगर के पास गाड़ी रोक कर अपराधियों ने उसे नीचे उतार दिया और गाड़ी ले भागे। अपराधियों ने उसे 50 रुपए दे दिये, ताकि वह किराए देकर घर पहुंच जाए।

अकबरनगर पुलिस ने केस दर्ज करने से किया इनकार

हीरा यादव ने बताया कि उसने अकबरनगर पुलिस को मामले की जानकारी दी। पुलिस ने कहा कि मामला उसके क्षेत्र का नहीं है। तिलकामांझी थाने को बताओ। रात में ही ड्राइवर तिलकामांझी थाना पहुंचा और जानकारी दी। उसका मोबाइल गाड़ी में ही छूट गया था, जो ऑफ बता रहा है। लूटपाट में शामिल सभी अपराधी हथियार से लैस थे। पुलिस को शक है कि वारदात में किसी लोकल गिरोह का हाथ है।

📲 Naugachia News WhatsApp Group Join करें
Join Now →

By न्यूज़ डेस्क

न्यूज़ को शेयर करे और कमेंट कर अपनी राय दे.....

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *