बर्फीली हवाओं के चलने के गुरुवार को भागलपुर, पूर्णिया, सुपौल और फारबिसगंज में काेल्ड डे रहा जबकि पटना, गया, मुजफ्फरपुर सहित बिहार के छह जिलाें में सीवियर कोल्ड की स्थिति रही। इस सीजन में पटना में पहली बार सीवियर कोल्ड की स्थिति रही है। इस दौरान प्रदेश के सभी जिलों में न्यूनतम तापमान 9 डिग्री से कम और अधिकतम तापमान 20 डिग्री से कम रिकार्ड किया गया।

Whatsapp group Join

भागलपुर में गुरुवार को अधिकतम तापमान 19.6 डिग्री और न्यूनतम तापमान 8.8 डिग्री रिकार्ड किया गया है। मौसम विभाग के मुताबिक बिहार में ये स्थिति 30 जनवरी तक रहेगी। इस दौरान मौसम सर्द होने के साथ ही धना कोहरा रहेगा।

31 जनवरी को हिमालय क्षेत्र से आने वाली हवाओं का असर 13 जिलों में दिखाई देगा, जिससे कोहरे से निजात मिलने के आसार है। मौसम विभाग के मुताबिक प्रदेश के सभी हिस्सों में मौसम शुष्क बना हुआ है। बिहार, असम, झारखंड तक एक सिस्टम सक्रिय है। इसके साथ उत्तर-पश्चिम की दिशा से बिहार के विभिन्न जिलों में 14 से 17 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से हवाएं चल रही हैं।

By न्यूज़ डेस्क

न्यूज़ को शेयर करे और कमेंट कर अपनी राय दे.....

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *