डीपीएस भागलपुर और ग्रेटर रांची के प्रो. वाइस चेयरमैन राजेश श्रीवास्तव तथा डीपीएस भागलपुर की प्रिंसिपल डॉ. अरुणिमा चक्रवर्ती ने पूर्व मुख्य न्यायाधीश दीपक मिश्रा से उनके आवास पर भेंट की। पूर्व सीजेआई को उन्होंने अंगिका डेवलपमेंट सोसायटी के तहत चलने वाले डीपीएस भागलपुर और डीपीएस ग्रेटर रांची में आने के लिए आमंत्रित किया।
Total Downloads: 354
बताया गया कि उन्होंने आमंत्रण स्वीकार किया है। स्कूल के पीआरओ ने बताया कि साथ ही नवंबर में पूर्व राष्ट्रपति प्रणब मुखर्जी रांची स्थित चाणक्या होटल में जस्टिस दीपक मिश्रा सेंटर फॉर लीगल स्टडीज का उद्घाटन करेंगे। यह लीगल स्टडीज सेल का नया नामकरण है। इसके द्वारा दोनों स्कूलों में बच्चों के समग्र विकास के लिए भाषा के अलावा कानूनी ज्ञान दिया जाएगा। उद्घाटन के दूसरे दिन पूर्व सीजेआई दीपक मिश्रा बच्चों के साथ संवाद करेंगे।


