मोजाहिदपुर थाना क्षेत्र के गनीचक मोहल्ले में शनिवार को साइकिल से ट्यूशन पढ़ने जा रही तीन छात्राओं के साथ शाहजंगी निवासी समीर ने छेड़छाड़ की। साथ ही फब्तियां भी कसी। परेशान छात्रा ने चप्पल खोलकर पिटाई कर दी। .

पिटाई के बाद वह भाग गया, लेकिन बूचड़खाने से चाकू लेकर वापस लौटा और छात्रा पर वार करने के लिए दौड़ा। .

छात्राएं दौड़कर घर भाग गईं और अभिभावकों को घटना की जानकारी दी। घर के लोग उसे खोजने के लिए निकले। इसी दौरान शाहजंगी के पास साइकिल चोरी कर भाग रहे समीर को पकड़ लिया गया। लोगों ने उसकी जमकर पिटाई कर दी। इसके बाद मोजाहिदपुर थाना के हवाले कर दिया गया। .

इंस्पेक्टर राम इकबाल प्रसाद यादव ने कहा कि आरोपी के खिलाफ पहले से ही हबीबपुर थाना में आपराधिक मामला दर्ज है और वह जेल जा चुका है। आरोपी युवक के खिलाफ घटना की रिपोर्ट दर्ज की गई है। गिरफ्तार आरोपी को रविवार को कोर्ट में पेश किया जाएगा। .

शुक्रवार को भोलानाथ पुल के पास महिला पुलिसकर्मी से शराब के नशे में छेड़खानी कर रहे समस्तीपुर के रोशन कुमार को सबक सिखाया गया था। गिरफ्तार आरोपी को शनिवार को जेल भेज दिया गया। .

📲 Naugachia News WhatsApp Group Join करें
Join Now →

By न्यूज़ डेस्क

न्यूज़ को शेयर करे और कमेंट कर अपनी राय दे.....

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *