विश्वविद्यालय थाना क्षेत्र के कंपनी बाग में प्रकाश लॉज में रहकर पढ़ाई करने वाली बीएससी पार्ट थर्ड की 22 वर्षीया छात्रा नुजहत नासरीन ने फंदे से लटक कर आत्महत्या कर ली।
📲 Download Naugachia News App
Total Downloads: 116
वह बौंसी की रहने वाली थी और भागलपुर में राहकर पढ़ाई करती थी। वह बौंसी स्थित सीएम कॉलेज की छात्रा थी। दो दिन पहले ही वह प्रकाश लॉज में रहने आयी थी। इससे पहले आसानंदपुर स्थित लॉज में रहती थी।

छात्रा की बहन भी शहर में रहकर ही यूपीएससी की तैयारी करती है। घटना की सूचना पर सिटी डीएसपी और दो थाने की पुलिस मौके पर पहुंची।
📲 Naugachia News WhatsApp Group Join करें
Join Now →

