भागलपुर के बालू घाट रोड निवासी एक मेडिकल व्यवसायी की पुत्री ने DIG से अपनी सुरक्षा की गुहार लगाई है। ऐसे में DIG से गुहार का व्हाट्सएप चेट और युवती का फोटो तेजी से सोशल मीडिया पर भी वायरल हो रहा है। इस वायरल वीडियो में युवती अपने ही भाई और माता-पिता से जान का खतरा बताते हुए अपनी सुरक्षा की गुहार लगा रही है। यह वीडियो सुल्तानगंज का है। जहां पीड़िता को जान माल का खतरा उसी के परिजनों से बना हुआ है।

वीडियो में महिला अपनी मां पर गलत दवाई खिलाकर जान से मार देने का आरोप लगा रही है। इस मामले में सुलतानगंज थाना पुलिस ने युवती को देर रात थाने पर बुलाकर पूछताछ की। युवती ने पुलिस को बताया कि हमें गुजरात के एक लड़के से प्रेम हो गया है। हमने शादी भी कर ली है, लेकिन हमारे परिवार को हमारी शादी मंजूर नहीं है, जिसके कारण हमें प्रताड़ित किया जा रहा है। लड़की ने बताया कि हमें डर है कि यह लोग साजिश के तहत मेरी जान ले सकते हैं।

पूरे मामले पर इंस्पेक्टर लाल बहादुर ने बताया कि लाॅ एंड आर्डर DSP के निर्देश पर युवती को थाने बुलाकर पुछताछ की गई। जहां उससे कहा गया है कि अपने प्रेमी को बुलाओ और वह इस शादी को स्वीकार कर लेता है तो तुमको उसके हवाले कर दिया जाएगा। शादी का कोई ठोस सबूत दिखाओ, जिसके बाद परिवार वालों को युवती की सुरक्षा और मारपीट नहीं करने की हिदायत देकर वापस अपने घर भेज दिया।

परिजन बोले- बेटी मानसिक रूप से बीमार है

युवती के पिता ने बताया कि मेरी बेटी मानसिक रूप से बीमार है, जिसका इलाज पटना में चल रहा है। उन्होंने प्रेम प्रसंग, शादी और मारपीट करने की बात से इनकार किया। देर शाम महिला थाना प्रभारी रीता कुमारी भी मेडिकल व्यवसायी के घर पहुंची और युवती से पूछताछ की। महिला थाना प्रभारी ने बताया कि पुलिस मामले की जांच पड़ताल कर रही है।

📲 Naugachia News WhatsApp Group Join करें
Join Now →

By न्यूज़ डेस्क

न्यूज़ को शेयर करे और कमेंट कर अपनी राय दे.....

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *