नाथनगर की रहने वाली लड़की की सोशल मीडिया के जरिये हरियाणा के पानीपत के रहने वाले लड़के से एक साल पहले दोस्ती हुई। दोस्ती के बाद दोनों में प्यार हो गया। इसके बाद लड़का पानीपत से नाथनगर आया और लड़की को लेकर वापस पानीपत चला गया। वहां लड़के ने परिजनों को मनाकर शादी रचा ली। एक दिन बाद दोनों ने कोर्ट में शादी रजिस्टर्ड करा दी। इसी बीच लड़की के पिता ने मार्च महीने में बेटी के गायब होने की शिकायत नाथनगर थाने में की। लेकिन कुछ दिन बाद लड़की ने परिजनों को फोन कर शादी की जानकारी दी।
जिस नंबर से युवती ने फोन किया, परिजनों ने उस नंबर को पुलिस को दे दिया।a पुलिस को खोजबीन करने पर दोनों शनिवार देर रात नाथनगर थाना पहुंचे। दोनों ने पुलिस को सारी बात बताई। अभी दोनों पुलिस की हिरासत में है। मंगलवार को दोनों का बयान दर्ज कराया जाएगा।फेसबुक ने बनाया एक दूजे के लिएहरियाणा के पानीपत जिले के समालखान थाना क्षेत्र के रहने वाले राकेश कुमार ने बताया कि वह ऑमेजन कंपनी में काम करता है।

एक साल पहले दोनों की फेसबुक पर दोस्ती हुई। दोनों के बीच घंटों फोन पर बात होती थी। दोनों बालिग थे। इस कारण दोनों ने शादी कर ली। उधर, चंपानगर तांतीबाजार गढ़ैया टोल की रहने वाली युवती ने बताया कि दोनों ने अपनी पसंद से शादी की है। वह अपने वैवाहिक जीवन से काफी खुश हैं। अपने पति के खिलाफ नहीं जाएगी। नाथनगर थानाध्यक्ष ने बताया कि बताया कि लड़की का बयान न्यायालय में दर्ज कराया जाएगा। न्यायालय के आदेश पर आगे की कार्रवाई होगी।


