भागलपुर जिले के तिलकामांझी थाना क्षेत्र के बड़ी पोस्ट ऑफिस के पास से बाइक चोर को आम लोगों ने रंगे हाथ बाइक चोरी करते हुए पकड़ लिया और लोगों ने चोर को यातायात पुलिस के हवाले कर दिया है। वही चोरी कर ले जा रहे मोटरसाइकिल को भी पुलिस थाने ले गई है। लोगों ने बताया कि बड़ी पोस्ट ऑफिस के पास चोर अमित कुमार को एक मोटरसाइकिल खोल कर ले जाते हुए देखा। जिसके बाद लोगों ने उसे पकड़कर पूछताछ की जिस पर वह कोई ठीक से जवाब नहीं दे पा रहा था।
Total Downloads: 198
वही अपनी बात लगातार बदल रहा था। जिस पर लोगों ने पकड़ कर उसे पुलिस के हवाले दे दिया है। वहीं पुलिस उसे थाने ले जाकर सघन पूछताछ कर रही है। शहर में लगातार मोटरसाइकिल चोरी की घटना को लेकर आम लोग भी सजग हो गए हैं। उसी का परिणाम है कि मोटरसाइकिल चोरी करते हुए युवक रंगे हाथ आम लोगों के हत्थे चढ़ गया। वहीं पुलिस ने बताया कि उक्त गिरफ्तार चोर से पूछताछ की जाएगी और भी चोरी के बाइक का खुलासा हो सकता है।
