मारवाड़ी कॉलेज के पास की घटना, टीएनबी कॉलेज में बीए पार्ट-2 में पढ़ता है छात्र


नवगछिया न्यूज़ WhatsApp Group

मारवाड़ी कॉलेज के दरवाजे पर शुक्रवार को एक लड़के ने छात्रा की बेल्ट से जमकर पिटाई कर दी। पहले छात्रा और लड़के में अफेयर था। लेकिन ब्रेकअप हो जाने के बाद प्रेमी शुक्रवार को छात्रा के कॉलेज पहुंचा और उस पर गलत आरोप लगाकर उसकी पिटाई करने लगा। छात्रा की पिटाई देख अन्य छात्रों ने लड़के को पकड़ लिया और उसे विवि पुलिस के हवाले कर दिया। गिरफ्तार छात्र का नाम सोनू कुमार है, जो सबौर प्रखंड के चंधेरी गांव का रहने वाला है।

उक्त छात्र टीएनबी कॉलेज में बीए पार्ट-2 में पढ़ता है। मामले में लड़की ने विश्वविद्यालय थाने में छात्र के खिलाफ छेड़खानी मारपीट का केस दर्ज कराया है। लड़की साहेबगंज मोहल्ले की रहने वाली है और मारवाड़ी कॉलेज में बीए में पढ़ती है। छात्रा के परिजनों ने बताया कि एक माह पहले भी लड़के ने घूरनपीर बाबा चौक पर इस तरह की बदमाशी की थी तो बरारी पुलिस ने उससे बांड भी भरवाया था।

अब पुन: लड़के ने मारपीट की है। छात्रा की फोटो, वीडियो से लड़का उसे ब्लैकमेल करने की प्रयास करता है। छात्र का कहना है कि वह पहले लड़की से प्यार करता था। उसके पास इसका फोटो, वीडियो, मैसेज भी है। लेकिन अब वह कॉलेज के एक टीचर से बात करती है। इस बात की लिखित शिकायत करने छात्रा के कॉलेज गए थे। वहां पर लड़की ने मेरा आवेदन फाड़ दिया। छात्र ने बेल्ट से पिटाई की बात से इनकार किया है।

By न्यूज़ डेस्क

न्यूज़ को शेयर करे और कमेंट कर अपनी राय दे.....

Dinamobet
Dinamobet
Dinamobet
Dinamobet
Dinamobet
Dinamobet
Kulisbet
Kulisbet
Dinamobet
Dinamobet
Kulisbet
Kulisbet
Kulisbet giriş
Kulisbet güncel giriş
kralbet
Dinamobet
Dinamobet
Madridbet
Dinamobet
Dinamobet
Kulisbet
Matbet
Matbet