हवाई अड्‌डा परिसर में पीएम मोदी की विजय संकल्प रैली के दौरान भाजपा की दो नेत्रियों के बीच विवाद हो गया। महिला जिलाध्यक्ष लीना सिन्हा और श्वेता सिंह के बीच इतनी ठन गई कि दोनों ने एक-दूसरे को थप्पड़ तक मार दिया। मामला बढ़ा और थाने तक ले जाने की बात शुरू हो गई। देर शाम समय रहते पार्टी के बिहार प्रभारी भूपेंद्र यादव, मंत्री रामनारायण मंडल और जिलाध्यक्ष रोहित पांडेय बीच में आए और दोनों को समझाकर मामला शांत करवाया।

दरअसल, सभा के बाद पीएम मोदी पूर्णिया के लिए रवाना हुए। इसी बीच भाजपा नेत्री श्वेता सिंह को किसी ने जिलाध्यक्ष लीना सिन्हा के बारे में बताया कि उन्होंने श्वेता के खिलाफ अनर्गल बातें कही हैं। इसका प्रमाण भी उन्होंने श्वेता को दे दिया। श्वेता ने जिलाध्यक्ष लीना से सवाल किए तो वे भड़क उठीं। फिर तो दोनों के बीच हाथापाई शुरू हो गई। इस बीच लीना ने श्वेता पर हाथ चला दिया। श्वेता ने भी प्रतिकार में हाथ चलाया।

दोनों थाने जाने को थे तैयार

मौके पर कुछ नेताओं ने दोनों को समझाकर मामला शांत करवाया। लेकिन दोनों थाने जाने को तैयार थे। इसकी जानकारी भाजपा जिलाध्यक्ष रोहित पांडेय को मिली तो वे बीच में आए। बिहार प्रभारी भूपेंद्र यादव व मंत्री रामनारायण मंडल ने देर शाम एक होटल में दोनों को बुलाकर समझाया। तब मामला शांत हुआ। मामले में लीना सिन्हा और रोहित पांडेय से संपर्क करने की कोशिश की गई, लेकिन वे उपलब्ध नहीं हो सके।

📲 Naugachia News WhatsApp Group Join करें
Join Now →

By न्यूज़ डेस्क

न्यूज़ को शेयर करे और कमेंट कर अपनी राय दे.....

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *