भागलपुर के लाल अभिषेक शानू (21) की आवाज अब पूरा देश सुनेगा। जी हां…ये सच है…आगामी एशिया कप के 13 मैचों में भागलपुर के अभिषेक कमेंट्री करते नजर आएंगे। सबसे ज्यादा एक्साइटिंग मोमेंट भारत और पाकिस्तान के बीच 28 अगस्त को होने वाले मैच के दौरान का होगा। जब मैच देखने के दौरान अभिषेक की आवाज को भागलपुर ही नही, बिहार समेत पूरा देश सुन रहा होगा। अभिषेक की आवाज आईसीसी से मान्यता प्राप्त चैनल 4-नेटवर्क पर सुनाई देने वाला है। अभिषेक शानू जिले के नारायणपुर के रहने वाले है। एशिया कप इसी महीने 27अगस्त से शुरू हो रहा है और 11 सितंबर तक चलेगा। अभिषेक मैच के दौरान दुबई के स्टेडियम से लाइव कमेंट्री करेंगे।
Total Downloads: 167
ईशान किशन और सौरव तिवारी कर चुके है सराहना

अभिषेक को बचपन से ही कमेंट्री से लगाव था, वो पहले रेडियो और टीवी में कॉमेट्री किया करते थे। लेकिन अब अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट में कमेंट्री करने को लेकर काफी उत्साहित है। अभिषेक ने क्रिकेट मैच में कमेंट्री की शुरुआत भागलपुर के सैंडिस्ट कंपाउंड से की थी। उस दिन एक मैच के दौरान ईशान किशन और सौरव तिवारी भी खेलने पहुंचे थे। जहां अभिषेक की कमेंट्री सुनने के बाद दोनो क्रिकेटर ने अभिषेक की सराहना की थी।
दो बार रिजेक्ट होने के बाद हुए सेलेक्ट
अभिषेक ने बताया कि ये सफलता उन्हे ऐसे ही नही मिल ही है। उन्होंने इस मौके को पाने के लिए खुद पर काफी मेहनत किया है। इससे पहले भी टी 20 वर्ल्ड कप में और एशिया कप में उन्होंने प्रयास किया था। लेकिन उस दौरान उन्हें रिजेक्ट कर दिया गया था। अभिषेक ने बताया कि दो दो बार रिजेक्ट होने के बाद उन्हें तीसरी बार मौका मिला है तो इसको लेकर वो काफी ज्यादा उत्साहित है।
21 की उम्र में जीते ढेर अवॉर्ड
अभिषेक शानू ने महज 21 की उम्र में ही कॉमेट्री के क्षेत्र में कई अवॉर्ड जीते है। अभिषेक स्टार मिलिनियम अवॉर्ड, पूर्व एशियाई एक्सलेंस अवार्ड जीत चुके है। उनका कहना है कि इस बार का मौका उनके करियर के लिए टर्निंग पॉइंट होने वाला है। अभिषेक भागलपुर के एक मध्यम वर्गीय परिवार से आते है। अभिषेक के पिता बिपिन बिहार मिश्र संस्कृत हाई स्कूल में शिक्षक के पद पर कार्यरत है। उनकी दो बहन है जो पढ़ाई करती है
