नवगछिया : नवगछिया अनुमंडल के रंगरा चौक प्रखंड के ञानी दास टोला के महादलित परिवारों के घर गंगा नदी में समाने सोमवार क संध्या कटाव शुरू हो गया है। मंडल टोला में कटाव का कहर पिछले तीन-चार दिनों से चल रहा है। ग्रामीणों ने बताया कि महादलित टोला के बाद हम हमारे टोला में कटाव प्रारंभ हो गया है।
Total Downloads: 167
विस्थापित परिवार विद्यालय के मैदान में खुले आसमान के नीचे रहने के विवश हैं। आज तक प्रशासनिक पदाधिकारियों ने हमलोगों की सुध लेना भी जरूरी नहीं समझा।
गंगा नदी के जलस्तर में वृद्धि के साथ कटाव का दो किलोमीटर से ज्यादा हो गया है। जिस कारण कटाव पर नियंत्रण पाने में जल संसाधन विभाग के हाथ-पांव फूल रहे हैं। विभाग के अभियंताओं का कहना है कि बलुआही जमीन होने के कारण कटाव पर नियंत्रण नहीं हो पा रहा है।

