भागलपुर: भीखनपुर गुमटी नंबर एक के पास शुक्रवार की रात करीब पौने आठ बजे दस संख्या में रहे डकैतों ने मधेपुरा के सीओ नवीन भूषण के घर भीषण डकैती की। डकैतों ने पहले परिवार के आधा दर्जन सदस्यों को रस्सी से हाथ-पैर बांध दिया। इसके बाद मुंह में कपड़ा लपेट दिया। डकैतों ने करीब एक घंटे तक घर में उत्पात मचाया।

डकैतों ने नकद, सोने के जेवरात, महंगे कपड़े सहित 10 लाख का सामान लेकर फरार हो गए। सीओ का बेटा बाबू ट्यूशन पढ़ाने वाले शिक्षक को घर के बाहर नीचे गया था। इस बीच शिक्षक के निकलते ही दस की संखा में पहुंचे डकैतों ने बाबू पर पिस्टल तान दिया और घर में प्रवेश कर गया।

अंदर पहुंचते ही बदमाशों ने सभी परिवार के सदस्यों को हाथ-पैर रस्सी से बांध दिया और पिस्तौल तान दी। जब घर वालों ने इसका विरोध किया तो डकैत महिलाओं के साथ मारपीट करने लगा। सीओ की पत्‍‌नी रीता देवी और दूसरी महिला नीशू देवी की शरीर से जबरन सोने के जेवरात खींच लिए। इसके बाद घर के आलमीरा और पलंग को खुलवाया।

जहां से नकदी, महंगे कपड़े और जेवरात ले लिए। दो डकैत हेलमेट पहने हुआ था, जबकि अन्य मुंह में मोफलर लपेटे था। भागने के क्रम डकैतों ने घर का दरवाजा बाहर से बंद कर दिया। इसके बाद बाबू ने दोस्त और अपने पिता को फोन किया। इसके बाद दोस्तों ने घर की कुंडी बाहर से खोला। आसपास के लोग भी जुट गए। सूचना मिलने के करीब एक घंटे बाद इशाकचक पुलिस पहुंची। एएसपी किरण जाधव भी पहुंचे और मामले की छानबीन की। अज्ञात डकैतों पर मामला दर्ज किया गया है।

📲 Naugachia News WhatsApp Group Join करें
Join Now →

By न्यूज़ डेस्क

न्यूज़ को शेयर करे और कमेंट कर अपनी राय दे.....

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *