ललमटिया थानाक्षेत्र के पीपरपांती मोहल्ले की रहने वाली एक 40 वर्षीय महिला को अपने दामाद से ही प्यार हो गया। महिला की इस हरकत से ग्रामीणों में काफी आक्रोश है। वो दोनों छिप छिप कर एक दूसरे से मिलते थे। जिसकी भनक ग्रामीणों को लग गयी।

जिसको लेकर पंचायत हुई और महिला को गांव से निकालने का निर्णय लिया गया। भारी संख्या पिपरपांती मोहल्ले के लोग इस बात की शिकायत को लेकर बुधवार की देर शाम ललमटिया थाना पहुंच गए।

इसके बाद आरोपी दामाद जो थाना क्षेत्र का ही पासीटोला का रहने वाला है, उस मोहल्ले के लोग भी पहुंच गए। देखते ही दोनों मोहल्ले के लोगों के बीच नोकझोंक होने लगी। पुलिस ने किसी तरह सभी को समझा बुझाकर शांत कराया।

ललमटिया थाना प्रभारी बबलू कुमार ने बताया कि मामले को लेकर पीपरपांती के कुछ लोग थाने पर आए थे, लेकिन किसी ने इसकी लिखित शिकायत दर्ज नही कराई। लोगों ने बताया कि सास और दामाद के वजह से मोहल्ले के माहौल खराब हो रहा है। उन दोनों पर वे लोग कार्रवाई करने का मांग कर रहे थे। सास अपने दामाद के घर चली गयी। सुबह उन लोगों ने दिल्ली जाने की बात कही है।

📲 Naugachia News WhatsApp Group Join करें
Join Now →

By न्यूज़ डेस्क

न्यूज़ को शेयर करे और कमेंट कर अपनी राय दे.....

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *