भागलपुर | तिलकामांझी क्षेत्र के जवारीपुर के पास बुधवार शाम मो. नियाज खान व उनके रिश्तेदारों व समर्थकों द्वारा जवारीपुर निवासी विजय यादव और उनके भाई दीपक यादव पर रॉड, हथौड़े और पेचकस से जानलेवा हमला किए जाने के मामले को नया रंग दिया जा रहा है।
Total Downloads: 192
मारपीट की वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल होने से माहौल बिगड़ने की आशंका है। यह जानकारी मारपीट के एक पक्ष ने एसएसपी को दिए गए आवेदन में दी है। मामले के तीन दिन बीतने के बाद आरोपी पक्ष की ओर से मो. नियाज की भाभी तलहत प्रवीण ने एसएसपी को आवेदन देकर अपना पक्ष रखा।


आवेदन में लिखा है कि विजय यादव, दीपक यादव समेत छह लोगों ने मिलकर उनके देवर के गैरेज को लूट लिया और जानलेवा हमला करने, रंगदारी मांगने, मारपीट व छिनतई करने के वीडियो को सोशल मीडिया पर वायरल किया जा रहा है। उधर, सिलीगुड़ी में भर्ती गंभीर रूप से घायल दीपक यादव की स्थिति अब भी नाजुक है। तीन दिन बाद भी उसे होश नहीं आया है।

