भागलपुर | दुर्गा पूजा पर ट्रेनों में भारी भीड़ की संभावनाअों को देखते हुए मालदा रेल डिविजन ने मालदा से सुल्तानपुर के रास्ते मालदा -हरिद्वार वीकली स्पेशल ट्रेन चलाने का निर्णय लिया है। यह ट्रेन 22 अक्टूबर को मालदा टाउन स्टेशन से खुलेगी। स्टेशन अधीक्षक ओंकार प्रसाद ने बताया कि मालदा से प्रत्येक सोमवार को 19 नवंबर तक और हरिद्वार से हरेक मंगलवार को 20 नवंबर तक वापसी में मालदा टाउन के लिए खुलेगी।

20 कोचों वाली यह ट्रेन भागलपुर, किऊल, पटना, वाराणसी, लखनऊ, बरेली, मुरादाबाद, लक्सर के रास्ते हरिद्वार तक जाएगी। यह हरिद्वार जाने के क्रम में दोपहर 12:53 बजे भागलपुर आएगी और यहां पांच मिनट रुकने के बाद दोपहर 12:58 बजे सुल्तानगंज के लिए प्रस्थान करेेगी। वापसी में यह शाम 5:30 बजे भागलपुर आएगी और 5:35 बजे कहलगांव के लिए प्रस्थान करेगी।

📲 Naugachia News WhatsApp Group Join करें
Join Now →

By न्यूज़ डेस्क

न्यूज़ को शेयर करे और कमेंट कर अपनी राय दे.....

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *