भागलपुर | माैसम का मिजाज बदल रहा है। मंगलवार काे शहर में हल्की बारिश के अासार हैं। इससे ठंड बढ़ेगी। बारिश बुधवार काे भी हाे सकती है। माैसम विभाग का पूर्वानुमान है कि बारिश के बाद ठंड का असर ज्यादा हाेगा अाैर इस पूरे हफ्ते कनकनी भी बढ़ी रह सकती है।

हालांकि साेमवार काे दिन में हल्की धूप खिलने से ठंड से थाेड़ी राहत मिली। लेकिन शाम ढलते ही हवा में ठंडक घुल गई। यह रात में थाेड़ी अाैर बढ़ गई थी। सुबह की शुरुअात भी काेहरे से हुई। उधर, दाे दिन पहले तक लाेग सर्दी के कारण गर्म कपड़ाें में लिपटे रहते थे। लेकिन साेमवार काे दिन के समय ज्यादातर लाेग हल्के गर्म कपड़ाें में दिखे। इस बीच साेमवार काे अधिकतम तापमान 24.8 डिग्री अाैर न्यूनतम तापमान 14 डिग्री मापा गया।

माैसम वैज्ञानिक डाॅ. वीरेन्द्र कुमार ने बताया, मंगलवार काे तापमान में ज्यादा अंतर अाने का अनुमान नहीं है। अधिकतम तापमान 24 से 24.5 डिग्री अाैर न्यूनतम तापमान 14.5 डिग्री रह सकता है। बारिश हाेने पर न्यूनतम तापमान गिर सकता है।

📲 Naugachia News WhatsApp Group Join करें
Join Now →

By न्यूज़ डेस्क

न्यूज़ को शेयर करे और कमेंट कर अपनी राय दे.....

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *