भागलपुर के घोघा में विधायक सदानंद सिंह के वाहन पर शरारती तत्वों ने अचानक हमला कर दिया। घटना के समय गाड़ी में बैठे विधायक सदानंद बाल-बाल बच गए। इस हमले में वाहन के पीछे भाग का शीशा चकनाचूर हो गया।

घटना को उस वक्त की है जब विधायक सदानंद सिंह कहलगांव से सन्हौला पार्टी समर्थकों की बैठक में जा रहे थे। इसी दौरान नाथनगर विधायक सह लोकसभा चुनाव 2019 के लिए एनडीए प्रत्याशी अजय मंडल के घोघा स्थित आवास के निकट उनकी गाड़ी पर हमला किया गया।

भागलपुर में कांग्रेस विधायक सदानंद सिंह की गाड़ी पर हमला, बाल-बाल बचे विधायक
भागलपुर के घोघा में विधायक सदानंद सिंह के वाहन पर शरारती तत्वों ने अचानक हमला कर दिया। घटना के समय गाड़ी में बैठे विधायक सदानंद बाल-बाल बच गए। इस हमले में वाहन के पीछे भाग का शीशा चकनाचूर हो गया।

सूत्रों के मुताबिक बताया गया कि रामनवमी का चंदा उगाही करनेवालों ने घटना को अंजाम दिया है। बताया जाता है कि चंदा उगाही करने के दौरान सड़क पर ट्रक और गाड़ियों का जाम लग गया था। इसी दौरान विधायक सदानंद सिंह की गाड़ी भी वहां पहुंच गई। जाम हटाने के दौरान विधायक के सुरक्षा गार्ड और ड्राइवर की लोगों से बहस हो गई। इसके बाद जैसे ही विधायक की गाड़ी आगे बढ़ी। किसी शरारती तत्वों ने गाड़ी पर हमला कर दिया। पुलिस मामले की छानबीन में जुटी।

वहीं पूर्व अध्यक्ष बिहार विधानसभा सह नेता कांग्रेस विधान मंडल दल सह विधायक सदानंद सिंह के समर्थकों ने कहा कि घटना को भागलपुर लोक सभा के प्रत्याशी अजय कुमार मंडल के सर्मथकों ने अंजाम दिया है।

📲 Naugachia News WhatsApp Group Join करें
Join Now →

By न्यूज़ डेस्क

न्यूज़ को शेयर करे और कमेंट कर अपनी राय दे.....

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *