भागलपुर : युवा राजद के प्रदेश प्रवक्ता सह मीडिया प्रभारी अरुण कुमार यादव ने भाजपा के घोषणा पत्र को झूठ और जुमलों का पुलिंदा बताते हुए कहा कि 2014 के लोकसभा चुनाव में जारी घोषणा पत्र में कितना घोषणाएं पूरा मोदी सरकार द्वारा किए गए यह बताना चाहिए। यह नही बताकर फिर नई झूठ की पुलिंदा घोषणा पत्र जारी कर देश की जनता को गुमराह करने की असफल प्रयास हैं। काठ की हांडी एक चढ़ती है, बार बार नही चढ़ती है । मोदी सरकार से देश की जनता का विश्वास उठ चुका है। यह अच्छी तरह एनडीए के सभी नेताओं को भी पता हैं।

श्री यादव ने कहा कि पिछले चुनाव में मोदीं जी ने प्रत्येक वर्ष दो करोड़ युवाओं को नौकरी देने का वादा किया था। विदेशो से कालाधन लाकर प्रत्येक परिवार के खाते में 15-15 लाख लाख रुपया देने का वादा किया था। आतंकवाद पर लगाम लगाने का वादा किया था।

महंगाई कम करने का वादा किया था। मोदी सरकार इन मे से एक भी वादा भी पूरा नही कर सका।ऊपर से नोट बन्दी जीएसटी लागू कर नौजवानों की नौकरी छिनने का काम किया। जिसके चलते देश मे बेरोजगारी का फौज खड़ा हो गया। देश की जनता मोदी सरकार को माफ करने वाली नही हैं। 23 मई को मोदी मुक्त भारत होगा और महागठबंधन की सरकार बनेगी।

 

📲 Naugachia News WhatsApp Group Join करें
Join Now →

By न्यूज़ डेस्क

न्यूज़ को शेयर करे और कमेंट कर अपनी राय दे.....

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *