भागलपुर में कोरोना का पहला मरीज सामने आया है। इंग्लेंड से आये व्यक्ति जांच रिपोर्ट में पॉजिटिव पाए गए हैं। हालांकि उनकी पत्नी की रिपोर्ट निगेटिव आयी है। शनिवार की देर रात में उन्हें मायागंज अस्पताल में भर्ती कराया गया।


नवगछिया न्यूज़ WhatsApp Group

जानकारी के मुताबिक, नवगछिया कस्बा के 65 वर्षीय शख्स अपनी पत्नी के साथ 18 मार्च को इंग्लैंड से कोलकाता एयरपोर्ट पर आये थे। वह 19 मार्च को अपनी पत्नी के साथ नवगछिया आए, जहां से वह 22 मार्च को मायागंज अस्पताल स्थित आइसोलेशन वार्ड में जांच के लिए लाए गए। यहां पर डॉक्टरों ने दंपती की ट्रेवल हिस्ट्री देख 14 दिन के होम क्वारंटाइन में भेज दिया। दो अप्रैल को उन्हें सर्दी, खांसी व सांस की तकलीफ की शिकायत हुई तो सदर अस्पताल स्थित फ्लू कॉर्नर लाए गए। जहां उनका व उनकी पत्नी का सैंपल लिया गया और जांच के लिए आरएमआरआई पटना भेज दिया गया।

शनिवार की देर रात में 65 वर्षीय शख्स की कोरोना जांच रिपोर्ट पॉजिटिव मिली, जबकि पत्नी की निगेटिव। सूचना मिलते ही स्वास्थ्य विभाग की टीम हरकत में आयी और तत्काल ही एंबुलेंस से मायागंज अस्पताल के लिए रवाना किया गया। सिविल सर्जन विजय कुमार सिंह ने बताया कि मरीज की रिपोर्ट आ गई है। रिपोर्ट में कोरोना पॉजीटिव पाया गया है। मायागंज अस्पताल में भर्ती कर मरीज का इलाज कराया जाएगा।

पॉजिटिव रिपोर्ट आने के बाद प्रशासन में हड़कंप

नवगछिया अनुमंडल के एक मरीज में कोरोना पोजिटव पाये जाने के बाद प्रशासन में हड़कंप मच गया है। जिले में कोरोना का पहला मरीज पॉजिटिव पाया गया है। पॉजिटिव मरीज के संपर्क में आये लोगों की पहचान में प्रशासन जुट गया है। डीएम प्रणव कुमार ने बताया कि पॉजिटिव पाये गये मरीज के संपर्क में आने वाले व्यक्तियों की पहचान की जा रही है। परिवार के सदस्यों के अलावा सबकी जांच करायी जाएगी। मरीज इंग्लैंड से आये थे और घर में अलग रह रहे हैं। इसके चलते अधिक लोगों से संपर्क नहीं हो पाया होगा। जांच को लेकर पूर्व में विस्तृत दिशा-निर्देश जारी किया जा रहा है। संबंधित अधिकारियों को नियमानुसार जांच सहित अन्य कार्रवाई करने का निर्देश दिया गया है।

अभी मायागंज अस्पताल में चार पॉजिटिव मरीज भर्ती

मायागंज अस्पताल स्थित एमसीएच कोरोना आइसोलेशन वार्ड के तीसरे तल पर मुंगेर जिले के कोरोना के चार पॉजिटिव मरीज व दो निगेटिव (पूर्व में जांच कोरोना पॉजिटिव पायी गयी) इलाजरत हैं। जबकि वार्ड के दूसरे तल पर कोरोना के पांच संदिग्ध मरीज भर्ती हैं

By न्यूज़ डेस्क

न्यूज़ को शेयर करे और कमेंट कर अपनी राय दे.....

Dinamobet
Dinamobet
Dinamobet
Dinamobet
Dinamobet
Dinamobet
Kulisbet
Kulisbet
Dinamobet
Dinamobet
Kulisbet
Kulisbet
Kulisbet giriş
Kulisbet güncel giriş
kralbet
Dinamobet
Dinamobet
Madridbet
Dinamobet
Dinamobet
Kulisbet
Matbet
Matbet