नवगछिया : नवगछिया में शुक्रवार को ही सुबह सात बजते ही बाजारों में आम दिनों की तरह ही बड़ी संख्या में लोग बाजार में उमड़ गये. सुबह के हालात देख कर लग रहा था कि आम दिनों से भी इतनी ज्यादा भीड़ नहीं होती है. हालांकि लोगों को जब पता चला कि अब किराना की दुकानें 24 घंटे खुली रहेंगी तो लोगों ने तक शनिवार से वे लोग अपने समय के हिसाब से बाजार आयेंगे. दूसरी तरफ सब्जी मंडी के स्टेशन रोड से हटा कर दो जगहों में शिप्ट कर दिये जाने के बाद स्टेशन रोड में लग रही भीड़ की समस्या समाप्त हो गयी है. रोज की तरह नवगछिया बाजार में कुछ अनावश्यक दुकानें भी खुली दिखी. नवगछिया के थानाध्यक्ष राजकपूर कुशवाहा ने आमलोगों से लॉक डाउन का संजीदगी से पालन करने की सलाह दी है. श्री कुशवाहा ने कहा कि अब लॉक डाउन का उलंघन करने वाले लोगों पर कार्रवाई की जायेगी.
अनुमंडल अस्पताल में 80 संदिग्धों की हुई जांच
नवगछिया अनुमंडल अस्प्ताल में कोरोना के 80 संदिग्ध लोगों का प्राथमिक स्तर से जांच किया गया. जिसमें सभी रोगियों में कोरोना के लक्षण नहीं के बरामद पाये गये.
नगरह पंचायत भवन में ठहराए गए बाहर से आये 51 मजदूर
नवगछिया – लॉक डाउन के दौरान देश के विभिन्न हिस्सों से अपने घर नगरह वापस लौटे 51 मजदूरों को गांव के ही पंचायत सरकार भवन में कुछ दिनों के लिए ठहराया गया है. जहां ये सभी लोग खास निगरानी के दौरान रह रहे हैं. जहां इनकी लगातार स्वास्थ्य जांच भी जारी है. वहीं इनके खाने का इंतजाम भी बिहार सरकार द्वारा मुखिया के माध्यम से किया जा रहा है. इस पंचायत के मुखिया भरत लाल पासवान ने बताया कि शुक्रवार को भी बाहर से वापस गांव लौटे सभी 17 ग्रामीणों और मजदूरों सहित कुल 51 लोगों को मास्क और साबुन मुहैया करा दिया गया है. साथ ही सुबह नास्ता और दोपहर तथा रात में भोजन की भी व्यवस्था जारी है. इस शिविर में शुक्रवार को भी मेडिकल टीम द्वारा इन लोगों की स्वास्थ्य जांच की गई.



