भागलपुर जिले के सबौर थाना क्षेत्र के कुरपट बहियार से सबौर पुलिस ने एक नौ वर्षीय बच्चे का शव बरामद किया। सूचना पर बहियार पहुंची सबौर पुलिस को शव के आसपास किसी प्रकार का कोई संदेहास्पद सामान नहीं मिला है।

गुरुवार को दिन के 12 बजे के आसपास मिले मृत बच्चे की नाक से बुलबुला उठ रहा था, जबकि उसकी गरदन में नायलॉन की डोरी कसकर बंधी थी। पुलिस ने आशंका जतायी कि गले में डोरी को कस कर बांधने से बच्चे की मृत्यु हुई है। शव को पोस्टमार्टम के लिये भेज दिया।

घटनास्थल गांव की आबादी से लगभग दो किलोमीटर दूर है। घटनास्थल के लगभग एक किलोमीटर दूरी से राजपुर मुरहन पथ गुजरती है। स्थानीय लोगों का मानना है कि अल सुबह किसी ने यहां बच्चे की हत्या कर शव को फेंका होगा क्योंकि आबादी से दूर होने के कारण इस तरफ लोगों का आना-जाना बहुत ही कम है। लोगों के अनुसार बच्चे का शव कुरपट निवासी राजीव यादव के खेत से बरामद हुआ है। देर शाम तक बच्चे की पहचान नहीं हो सकी। पुलिस जांच में जुटी हुई है।

📲 Naugachia News WhatsApp Group Join करें
Join Now →

By न्यूज़ डेस्क

न्यूज़ को शेयर करे और कमेंट कर अपनी राय दे.....

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *