भागलपुर। जिले में अब कोरोना की स्थिति विस्फोटक होती जा रही है। शनिवार को भी एक चिकित्सक समेत ग्यारह लोग संक्रमित मिले हैं। सबसे बड़ी बात यह है कि अब बच्चे भी कोरोना का शिकार होने लगे हैं। संक्रमितों में तीन बच्चे शामिल हैं, जिनकी उम्र सात वर्ष से लेकर 10 वर्ष है।

सबसे ज्यादा संक्रमित कहलगांव एनटीपीसी के सीआइएसएफ कालोनी में मिले हंै। वहां छह लोग कोरोना पाजिटिव मिले हैं। तीन बच्चों के अलावा दो कांस्टेबल, एक महिला शामिल हैं। इसके अलावा भागलपुर शहर का एक बुजुर्ग, एक महिला, औरंगाबाद और अमरपुर के एक-एक युवक भी संक्रमित मिले हैं। इनमें रेलवे कर्मचारी भी शामिल है। एनटीपीसी अस्पताल में एंटीजन किट से जांच में सभी की रिपोर्ट पाजिटिव आई। सभी की आरटीपीसीआर जांच के लिए सैंपल लिए गए हैं। अन्य चार लोग की आरटीपीसीआर रिपोर्ट पाजिटिव मिली है। उन्हें सर्दी-खांसी और बुखार था।

कहलगांव अनुमंडल अस्पताल के प्रभारी डा. विवेकानंद दास ने कहा कि एक ही घर की सात वर्ष की दो बच्चियां और दूसरे घर का 10 वर्ष का बच्चा संक्रमित मिला है। उन्हें तीन चार-दिनों से बुखार था। 25 वर्षीय महिला और दो कांस्टेबल को भी बुखार और सिरदर्द था। इनमें एक कांस्टेबल तीन दिन पहले धनबाद से आया था। एनटीपीसी अस्पताल में एंटीजन जांच में रिपोर्ट पाजिटिव मिली। अब आरटीपीसीआर जांच के लिए सैंपल लिए गए हैं। इन संक्रमितों के घर के सदस्यों के अलावा जो लोग संपर्क में आए हैं उनकी भी जांच की जाएगी।

सिविल सर्जन डा. उमेश शर्मा ने कहा कि तिलकामांझी शीतला स्थान की 37 वर्षीय महिला संक्रमित मिली है। महिला को तीन जनवरी को पटना मुख्यमंत्री के जनता दरबार में जाना था। इसलिए 31 दिसंबर को आरटीपीसीआर जांच करवाने पर संक्रमित मिली। मिरजानहाट बालिका उच्च विद्यालय के समीप किराये में रहने वाला 24 वर्षीय युवक पाजिटिव मिला। वह अमरपुर डूबौनी का निवासी है, यहां मोबाइल फोन की दुकान चला रहा है। खांसी और बुखार होने पर आरटीपीसीआर जांच करवाने पर संक्रमित मिला। जवाहर लाल नेहरू मेडिकल कालेज अस्पताल में इलाज करवाने गया था।

जिस पर चिकित्सक ने कोरोना जांच कारवाने की सलाह दी। जगदीशपुर के टेकानी में 37 वर्षीय रेलवे कर्मचारी की भी रिपोर्ट पाजिटिव आई है। वह शहर में रहता है। औरंगाबाद का निवासी तीन दिन पहले घर से वापस आया था। वहीं, बरहपूरा का 72 वर्षीय बुजुर्ग भी संक्रमित मिला है। उसके संपर्क में आने वाले सभी लोगों की जांच की जाएगी।

📲 Naugachia News WhatsApp Group Join करें
Join Now →

By न्यूज़ डेस्क

न्यूज़ को शेयर करे और कमेंट कर अपनी राय दे.....

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *