भागलपुर के सबौर इलाके में एक नाबालिग लड़की के साथ चार युवकों ने सामूहिक दुष्कर्म किया। आरोपी ने दुष्कर्म का वीडियो भी तैयार कर लिया। घटना दो सप्ताह पहले की है। धमकी के कारण पीड़ित परिवार शिकायत करने थाना नहीं गए, लेकिन वीडियो वायरल होने के बाद ग्रामीणों ने एक आरोपी सूरज दास की पिटाई कर दी। इसके बाद पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया। तीन आरोपी फरार हैं।

घटना की जानकारी मिलने पर शनिवार शाम डीएसपी नेशार अहमद जांच के लिए सबौर पहुंचे। पीड़िता और उसकी मां को थाना बुलाया, जहां लड़की ने घटना की जानकारी दी। डीएसपी ने कहा कि दो सप्ताह पहले लड़की अपनी मां के साथ बाजार गई थी। घर लौटने में शाम हो गई थी। मां के साथ चलने के दौरान लड़की पीछे छूट गई। इसी दौरान सरधो गांव के पास सूरज दास, सनोज यादव, खगेश दास और विक्की दास लड़की को पकड़कर बागीचा की ओर ले गए। वहां पर चारों ने सामूहिक दुष्कर्म का वीडियो बना लिया।

डीएसपी ने कहा कि गुरुवार को वीडियो वायरल होने के बाद ग्रामीणों के बीच शोरगुल शुरू हो गई, लेकिन किसी ने पुलिस को सूचना नहीं दी। ग्रामीणों ने इसी बीच एक आरोपी सूरज दास की बेरहमी से पिटाई कर दी। परिवारवालों ने उसे इलाज के लिए मेडिकल कॉलेज में भर्ती कराया।

थाना प्रभारी ने कहा कि शनिवार देर शाम पाक्सो एक्ट के तहत सामूहिक दुष्कर्म की रिपोर्ट दर्ज कर ली गई। पीड़ित लड़की को महिला पुलिस की सुरक्षा में थाने पर रखा गया है। रविवार को मेडिकल जांच के बाद सोमवार को कोर्ट में बयान दर्ज कराया जाएगा। फरार आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए छापेमारी की जा रही है।

📲 Naugachia News WhatsApp Group Join करें
Join Now →

By न्यूज़ डेस्क

न्यूज़ को शेयर करे और कमेंट कर अपनी राय दे.....

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *