भागलपुर में रामनवमी को लेकर भव्य शोभायात्रा निकाली गई। यह शोभायात्रा भगवा क्रांति की ओर से निकाली गई। शहर के घण्टाघर चौंक से निकली यात्रा पूरे शहर का भ्रमण करते पुनः घण्टाघर पहुंची। यात्रा में हजारों लोग शामिल हुए। राम भक्त डीजे पर श्री राम धुन पर जमकर झूमते नजर आए। पूरा शहर इस दौरान भगवामय नजर आया।
Total Downloads: 338
भगवान राम की प्रतिमा बनी आकर्षण का केंद्र
शोभायात्रा में भगवान राम की 17 फिट की भव्य प्रतिमा आकर्षण का केंद्र बना रहा। शोभायात्रा को लेकर चप्पे चप्पे पर सुरक्षा व्यवस्था तैनात दिखी। डीएसपी, सीमा सशस्त्र बल, स्थानीय थाना पुलिस, सीआईएटी कमांडो, दंगा नियंत्रण बल जुलूस के साथ चलते रहे। कहीं भी किसी तरह की हिंसा न भड़के और असामाजिक तत्वों को हड़काया जा सके।
कई तरह की दिखी झांकियां
शोभायात्रा में कई तरह की झांखियाँ निकाली गई। इसमें राक्षस भी नाचते झूमते नजर आए। बजरंगबली भी आकर्षण का केंद्र बना रहा। श्रद्धालुओं ने खूब भगवान राम के नारे लगाए।

घण्टों लगी रही जाम
शोभायात्रा के दौरान पूरे शहर में जाम लगी रही। घण्टों मशक्कत के बाद जाम की छुड़ाया गया। पूरे शहर के ट्रैफिक रूट को डाइवर्ट किया गया। जिसके बाद शहर की ट्रैफिक व्यवस्था सुचारू रूप से चलने लगी।
