भागलपुर जिले के जगदीशपुर थाना क्षेत्र में पेट्रोल पंप के मालिक प्रवीण तिवारी से अपराधियों ने हथियार के बल पर 7।5 लाख रुपए लूट लिए। घटना के बाद प्रवीण तिवारी ने तुरंत पुलिस को सूचना दी और त्वरित कार्रवाई होने से घंटे भर के अंदर ही लुटेरे पकड़े गए। वारदात अंगारी पुल के पास सुबह 11 बजे हुई थी। तीन बाइक पर सवार 6 अपराधियों ने घेरकर गन पॉइंट पर रुपए लेकर फरार हो गए।
Total Downloads: 102
पेट्रोल पंप मालिक ने घटना की सूचना तुरंत जगदीशपुर थाना को दी। जगदीशपुर थानेदार श्रीकांत चौहान ने अपने वरीय अधिकारियों को जानकारी दी। इसके बाद सभी इलाकों में वाहन चेकिंग अभियान चलाया गया। उसी बीच कजरैली थानाध्यक्ष नवनीश कुमार ने कजरैली चेकपोस्ट पर वाहन चेकिंग में बाइक सवार तीन अपराधियों को पकड़ लिया। उनके पास से देशी कट्टा और लूटे गए रुपए भी बरामद कर लिए गए हैं।
भागलपुर एसएसपी बाबू राम ने इस मामले में कजरैली थानेदार, जगदीशपुर थानेदार के साथ ही पूरी टीम को पुरस्कृत करने की बात कही है।

