भागलपुर जिले में पुलिस को बड़ी सफलता हाथ लगी है। पुलिस ने गुप्त सूचना के आधार पर करवाई करते हुए एक मिनी गन फैक्ट्री का खुलासा किया है। मुंगेर के तीन हथियार बनाने वाले अपराधियों को अर्धनिर्मित पिस्टल समेत हथियार बनाने का उपकरण के साथ गिरफ्तार किया है।

वहीं पुलिस ने बताया कि गोराडीह थाना क्षेत्र के डहरपुर गांव स्थित खेत के डार के बगल के एजामुद्दीन उर्फ मुना के खेत मे मिनी गन फैक्ट्री चलाया जा रहा था और मुंगेर के हथियार बनाने वाले अपराधी कारीगर के दुवारा हथियार का निर्माण किया जा रहा था पुलिस ने गुप्त सूचना के आधार पर करवाई करते हुए तीन अपराधियों को हथियार बनाने वाले उपकरण के साथ दबोच लिया है। गिरफ्तार अपराधियों की पहचान मो सरफराज, मो खुशनयाद और मो मतफुज सभी मुंगेर जिले के मुफस्सिल थाना क्षेत्र के मिर्जापुर बरघा के रहने वाले है । गिरफ्तार सभी से पूछताछ की जा रही है।

मिनी गन फैक्ट्री से बरामद समान

अर्धनिर्मित पिस्टल-3 बैरल-3 पिस्टल का बॉडी-3 पिस्टल का मैगजीन-4 ड्रिल मशीन-1 हथौड़ी-3 छोटा बड़ा लकड़ी का बैत-23 लोहा काटने वाला आरी मशीन- 3

भागलपुर के एसएसपी बाबूराम में बताया कि गोराडीह इलाके में अवैध हथियार बनाने को लेकर गुप्त सूचना मिली थी जिसके बाद करवाई की गई और गिरफ्तार अपराधियों से पूछताछ की जा रही है। बीते चार दिन पहले भी नवगछिया पुलिस ने मिनी गन फैक्ट्री का उद्भेदन किया था जिसमे की मुंगेर के हथियार बनाने वाले कारीगर को गिरफ्तार किया गया था।

📲 Naugachia News WhatsApp Group Join करें
Join Now →

By न्यूज़ डेस्क

न्यूज़ को शेयर करे और कमेंट कर अपनी राय दे.....

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *