केन्द्रीय स्वास्थ्य राज्यमंत्री अश्विनी कुमार चौबे ने कहा कि अंगिका साहित्य और कला के विकास के लिए भागलपुर में अकादमी बनेगा। इसके लिए केन्द्रीय सांस्कृतिक मंत्री और बिहार सरकार से बात कर इस काम को आगे बढ़ाएंगे। वे रविवार को टाउन हाल में नागरिक विकास समिति द्वारा आयोजित पांच दिवसीय भागलपुर महोत्सव के समापन समारोह में बोल रहे थे। समापन सत्र का उद्घाटन मंत्री ने दीप जलाकर किया।

मंत्री ने कहा कि उनकी पहल पर अंगिका साहित्य अकादमी का गठन बिहार सरकार पटना में कर चुकी है, लेकिन अंगिका साहित्य और कला के विकास के लिए क्षेत्रीय स्तर पर भागलपुर में भी अकादमी का होना जरूरी है। उन्होंने कहा कि साहित्य, संगीत और कला समाज के दर्पण हैं। इसके बिना मनुष्य की कल्पना नहीं की जा सकती है। जन्म के साथ बच्चा जो राग अलापता है, वह भी कला ही है।

उन्होंने कहा कि भागलपुर बड़े सांस्कृतिक विरासत वाला शहर रहा है। उन्होंने नागरिक विकास समिति के आयोजन की सराहना की। समिति के अध्यक्ष जियाउर रहमान अंसारी ने मंत्री का स्वागत किया। मंच का संचालन सलाहकार रमण कर्ण ने किया।

बेटी बचाओ, बेटी पढ़ाओ की अपील
चौबे ने कहा कि नाथनगर अनाथालय में छह नवजात बच्चियां पल रही हैं। ये फेंकी हुईं उठाकर लाई गई हैं। उन्होंने लोगों से अपील की कि वे बेटियों को फेंकें नहीं उन्हें प्यार दें। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी का आह्वान है-बेटी बचाओ, बेटी पढ़ाओ। बेटियां बढ़ेगी तो परिवार बढ़ेगा, समाज बढ़ेगा, देश बढ़ेगा।

मंत्री ने नागरिक विकास समिति की नवगठित दक्षिण क्षेत्र कमेटी के सदस्यों को शपथ दिलायी। मंत्री के साथ भाजपा नेता अर्जित शाश्वत चौबे और पूर्व रेलवे यात्री परमार्शदात्री समिति के सदस्य अरुण सिंह भी मौजूद थे।

📲 Naugachia News WhatsApp Group Join करें
Join Now →

By Rishav Mishra Krishna

न्यूज़ को शेयर करे और कमेंट कर अपनी राय दे....

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

deneme bonusu