भागलपुर। बाढ़ ने जिले में 50407 हेक्टेयर में लगी फसल को बर्बाद कर दिया। कृषि विभाग ने सोमवार को फसल क्षति की रिपोर्ट जिला प्रशासन को सौंप दी है। रिपोर्ट में 50407 हेक्टेयर में फसल को नुकसान बताया गया है। बाढ़ से 46828 हेक्टेयर सिंचित व 2880 हेक्टेयर असिंचित भूमि में नुकसान पहुंचा है। 699 हेक्टेयर में लगी शाश्वत फसल को नुकसान पहुंचा है। बिहपुर व जगदीशपुर प्रखंड में बाढ़ से कोई नुकसान नहीं पहुंचा है।


नवगछिया न्यूज़ WhatsApp Group

फसलों के नुकसान के एवज में किसानों को मुआवजा देने के लिए कृषि विभाग ने सरकार से 66 करोड़, 43 लाख 44 हजार रुपये मुआवजा की मांग की है। सरकार से राशि मिलने के बाद किसानों के बीच मुआवजा राशि का वितरण शुरू कर दिया जाएगा। जिला कृषि पदाधिकारी कृष्णकांत झा ने कहा कि फसल क्षति के आकलन का कार्य पूरा कर लिया गया है।

डीएम के आदेश पर हुई जांच

डीएम के आदेश पर जिला कृषि पदाधिकारी ने खुद गोराडीह, शाहकुंड व सन्हौला प्रखंड में हुई फसल की क्षति की जांच की थी। जांच दस सितंबर से 12 सितंबर के बीच की थी। सहायक निदेशक (रसायन) मिट्टी जांच अविनाश कुमार ने गोपालपुर, इस्माइलपुर, रंगरा चौक, नवगछिया, खरीक, नारायणपुर प्रखंड में जांच की। अनुमंडल कृषि पदाधिकारी कुमार विजय ने पीरपैंती व कहलगांव और सहायक निदेशक पौधा संरक्षण अरविंद कुमार ने सबौर, नाथनगर व सुल्तानगंज प्रखंड में जाकर जांच की। धान, मक्का, मिर्च, सब्जी, गन्ना, केला, पपीता, दलहन व तेलहन फसल को ध्यान में रखकर जांच की गई।

ऐसे मिलेगा मुआवजा

  • 65 सौ रुपये प्रति हेक्टेयर अ‍सिंच‍ित क्षेत्र के लिए दिए जाएंगे मुआवजा
  • 13 हजार 500 रुपये सिंचित क्षेत्र के लिए मिलेगा मुआवजा
  • 18 हजार 500 रुपये प्रति हेक्टेयर पायोनियर फसल के लिए दिया जाएगा मुआवजा
  • नुकसान की भरपाई के लिए किसान कर सकते हैं दलहन और तिलहन की खेती

जिला कृषि पदाधिकारी ने कहा कि बाढ़ का पानी उतरने लगा है। अभी भी खेत से पूरी तरह से पानी निकलने और खेत तैयार होने में कम से कम 20 दिन का समय लगेगा। 20 दिन बाद किसान कलई की खेती कर सकते हैं। दलहन और तिलहन की आगात खेती भी किसानों के लिए लाभदायक है। दलहन और तिलहन की आगात खेती करने पर फूल पर लावा का प्रकोप भी कम होगा।

  • -164 पंचायत बाढ़ प्रभावित
  • -46828 हेक्टेयर सिंचित भूमि
  • -2880 हेक्टेयर असिंचित भूमि
  • -699 शाश्वत फसल को पहुंचा नुकसान

प्रखंड नुकसान हे. में

  • पीरपैंती 7200
  • कहलगांव 6368
  • सुल्तानगंज 5150
  • शाहकुंड 2701
  • नाथनगर 3765
  • नवगछिया 3636
  • रंगरा चौक 4979
  • गोपालपुर 4145
  • इस्माइलपुर 1851
  • खरीक 1251
  • सबौर 2100
  • सन्हौला 1257
  • नारायणपुर 1163
  • गोराडीह 4851

By न्यूज़ डेस्क

न्यूज़ को शेयर करे और कमेंट कर अपनी राय दे.....

Dinamobet
Dinamobet
Dinamobet
Dinamobet
Dinamobet
Dinamobet
Kulisbet
Kulisbet
Dinamobet
Dinamobet
Kulisbet
Kulisbet
Kulisbet giriş
Kulisbet güncel giriş
kralbet
Dinamobet
Dinamobet
Madridbet
Dinamobet
Dinamobet
Kulisbet
Matbet
Matbet