बिहार सोमवार को भी लगातार तीसरे दिन शीतलहर की चपेट में रहा। फिर से दो दिनों के लिए औरेंज और एक दिन के लिए येलो अलर्ट जारी किया गया है। यानि, अभी शीतलहर से सूबे को राहत नहीं मिलने वाली है। सभी जिलों का न्यूनतम तापमान भी लगातार दूसरे दिन 10 डिग्री के नीचे बना हुआ है। इससे गलन महसूस हो रही है। इस हफ्ते ठंड में कमी होती नहीं दिख रही है। गया लगातार सबसे ठंडा शहर बना हुआ है। सोमवार को भी गया का तापमान 4.20 रहा।

Whatsapp group Join

कोल्ड डे की स्थिति बनने से भागलपुर का न्यूनतम पारा पटना से 0.10 कम 8.10 रहा। अधिकतम तापमान 20.50 रहा। 5.2 किलोमीटर प्रतिघंटे की रफ्तार से बही पछुआ हवा ने ठंडक बढ़ा दी। इससे गलन भी बढ़ गई। ऐसा अधिकतम तापमान में गिरावट से हुआ है। पटना में गलन बढ़ी। सोमवार को अधिकतम तापमान सामान्य से 6.40 कम 17.80 दर्ज किया गया। न्यूनतम पारा सामान्य से 2.10 कम 8.20 रिकॉर्ड किया गया।

प्रदेश में शीतलहर, फिलहाल राहत नहीं

मौसम विदों का कहना है कि अभी ऐसा कोई सिस्टम विकसित होते नहीं दिख रहा है, जिससे कि अगले हफ्ते तक ठंड में गिरावट दर्ज हो। उनका कहना है कि जो स्थिति बन रही है, उससे यह प्रतीत हो रहा है कि क्रिसमस के साथ पुराने साल की विदाई और नए साल का आगाज भी भीषण ठंड से होगा।

By न्यूज़ डेस्क

न्यूज़ को शेयर करे और कमेंट कर अपनी राय दे.....

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *