बर्फीली हवाओं ने भागलपुर में कनकनी और बढ़ा दी है। मंगलवार रात से ही धुंध ने शहर को अपनी चपेट में ले लिया। बुधवार सुबह 9 बजे तक दृश्यता करीब 15 मीटर थी। मौसम वैज्ञानिक ने बताया कि अभी यहां और पारा गिरेगा। बुधवार को 6.7 किलाेमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से हवा चली। रात 10 बजे ही धुंध ने शहर को अपनी आगोश में ले लिया। बीते 24 घंटे में अधिकतम तापमान में 1.5 डिग्री सेल्सियस की गिरावट अाई जबकि न्यूनतम तापमान 1.1 डिग्री सेल्सियस बढ़ा।

Whatsapp group Join

बुधवार काे शहर का अधिकतम तापमान 20 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया जबकि न्यूनतम तापमान 11.7 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। मंगलवार काे शहर का अधिकतम तापमान 21.5 अाैर न्यूनतम तापमान 10.6 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। माैसम वैज्ञानिक रविंद्र कुमार ने कहा कि सतह पर शुष्क एवं पश्चिमी हवाअाें का प्रवाह जारी है। पूरब से अा रही हवा शहर में नमी ला रही है। उधर, सुपौल, मधेपुरा, जमुई, लखीसराय, खगड़िया और मुंगेर में 10 डिग्री से नीचे न्यूनतम तापमान रहा।-पढ़ें|

बंगाल: काेहरे के चलते 2 वाहन भिड़े, 14 मरे

काेलकाता| पश्चिम बंगाल के जलपाइगुड़ी में मंगलवार रात काे काेहरे के कारण ट्रक ने तीन वाहनाें काे टक्कर मार दी। धूपगुड़ी के पास हुए इस हादसे में 14 लाेगाें की माैत हाे गई अाैर 10 जख्मी हुए हैं। मृतकाें में चार बच्चे भी हैं। ये तीनाें वाहन शादी के कार्यक्रम में शामिल लाेगाें काे लेकर जा रहे थे। अधिकारियाें ने अाशंका जताई है कि काेहरे के कारण ज्यादा दूर तक दिखाई नहीं दे रहा था जिसके कारण यह हादसा हुअा। मैरिज पार्टी के तीन वाहन काेहरे के बीच भी गलत साइड से चल रहे थे। बाेल्डर से भरे ट्रक ने एक वाहन से टक्कर के बाद दाेनाें अन्य वाहनाें काे भी टक्कर मारी।

By न्यूज़ डेस्क

न्यूज़ को शेयर करे और कमेंट कर अपनी राय दे.....

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *